{"_id":"5aa03cde4f1c1b410b8bcb2d","slug":"171520450782-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर और जीप की टक्कर में चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर और जीप की टक्कर में चार जख्मी
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर में जीटी रोड पर एक पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की भोर में टैंकर और जीप की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में जीप में सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चीख पुकार सुनकर एकत्र लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर भेज दिया।
चंदौली निवासी रामजी (55), पिंटू (20), रामजियावन (40), रोहित (35) आदि जीप में सवार होकर मुगलसराय की तरफ आ रहे थे। अलीनगर स्थित जीटी रोड पर चार बजे भोर में एक पेट्रोल पंप के समीप जीप पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार टैंकर से टक्कर हो गई। टक्कर से मौके पर चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग एकत्र हुए और घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां रोहित की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर भेज दिया।