फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   घर में घुसे चोरो ने लाखों का सामान किया पार

घर में घुसे चोरो ने लाखों का सामान किया पार

Wed, 17 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसे चोरो ने लाखों का सामान किया पार

विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के नेगुरा गांव सोमवार की रात हौशला बुलंद चोरो ने जय प्रकाश पांडेय के घर से लाखों रुपये का सामान और दस हजार नकदी लेकर गायब हो गए। सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर भुग्तभोगी के परिवार दंग रह गए और कोतवाली पहुंच पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची कागजी कार्रवाई करने के बाद बैरंग वापस लौट गई। परिवार के लोगों ने बताया कि चोरो ने सामान के साथ शौचालय में लगे वेस्टर्न कमोड को भी उखाड़ ले गए। जो गांव में चर्चा का विषय बना है।
वाराणसी में एनसीसी विभाग में तैनात जयनारायण पांडेय नेगुरा गांव में नया भवन बनवाया है। मंगलवार की सुबह जयनारायण जब नेगुरा स्थित अपने नये घर पहुंचे तो देखा कि अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा है। पड़ताल कि तो मालूम चला कि घर में रखे दो गैस सिलेंडर व चूल्हे के अलावा कीमती कपड़े, खाने-पीने के बर्तन, सोने की चेन, मंगल सूत्र, लाकेट समेत कई सामान गायब हैं। भुक्तभोगी के अनुसार चोरों ने 10 हजार नकदी भी चुरा लिया, वहीं नए मकान में लगे सावर, शौचालय में लगा वेस्टर्न कमोड भी चोर उठा लेगए। बताया कि घर के अंदर की दृश्य को देख ऐसा लग रहा था कि चोरों ने इत्मीनान से चोरी की और सामान को तोड़-फोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। भुक्तभोगी ने कोतवाली पहुंच पुलिस को चोरी के घटना के संबंध में लिखित तहरीर दी। कोतवाल आशुतोश ओझा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



मारपीट में एक घायल
चंदौली(ब्यूरो)। सदर कोतवाली के कटसिला गांव में मंगलवार को बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। तू तू मैं मैं के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक दुसरे से भीड़ गए। मारपीट में एक पक्ष के बाबूलाल(55) चोट लगने से घायल हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने कोतवाली पहुंच एक दुसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed