{"_id":"5cf96619bdec2207087157e3","slug":"15598484673-chandauli-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों का नकली इंजन ऑयल बरामद, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लाखों का नकली इंजन ऑयल बरामद, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस और टाटा कंपनी के अधिकारियों ने गुरुवार को नगर की दो दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दोनों दुकानों से लाखों के नकली इंजन आयल बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों दुकानों के संचालकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही बरामद माल को जब्त करके सीज कर दिया।
टाटा कंपनी के आपरेशन मैनेजर हरिमोहन गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि नगर के कई दुकानों पर टाटा कंपनी का नकली इंजन आयल बेचा जा रहा है। इसी को लेकर एसपी से मिलकर सहयोग की गुहार लगाई थी। एसपी के निर्देश पर कस्बा प्रभारी अखिलेश सोनकर और टाटा कंपनी के कर्मचारियों ने नगर के दो दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दोनों दुकानों से नकली इंजन आयल टीम ने बरामद किया। बरामद माल को सदर कोतवाली में सीज कर दिया गया। पुलिस ने टाटा के आपरेशन मैनेजर हरिमोहन गुप्ता की तहरीर पर दोनों दुकानों के संचालकों के खिलाफ कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
टाटा कंपनी के कर्मचारी के शिकायत पर नगर के दो दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान बड़े पैमाने पर नकली इंजन ऑयल बरामद हुआ है। संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्रवाई कर रही है। त्रिपुरारी पांडेय, सीओ सदर।