{"_id":"5cf56eb4bdec2207362d2be7","slug":"155958852813-chandauli-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवसाद में चल रहे कोटेदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवसाद में चल रहे कोटेदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। कोतवाली क्षेत्र के कसाब महाल मोहल्ले में कोटे की दुकान निरस्त कर दिए जाने से अवसादग्रस्त चल रहे कोटेदार ने सोमवार की दोपहर छत की कड़ी में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधेड़ कोटेदार के फांसी के फंदे से झूल जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला निवासी राजेश पाल उर्फ छोटा मुन्नू (54) मानस नगर में कोटे की दुकान चलाते थे। किसी कारणवश उनकी कोटे की दुकान 22 दिसंबर वर्ष 2017 को निरस्त कर किसी और को आवंटित कर दी गई थी। बताया जाता है कि तभी से वे अवसाद में चल रहे थे। घटना के दिन उनका पुत्र तनिष्क (17) वाराणसी गया था। दोपहर के एक बजे के करीब उनकी पत्नी गीता पाल खाना खाने चली गई। राजेश घर के एक कमरे में बिस्तर पर आराम करने लगे। खाना खाने के बाद गीता कमरे में आई तो उसके होश उड़ गए। राजेश का शव छत की कड़ी में लगाए गए दुपट्टे से झूल रहा था। यह देख गीता ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी चीख पुकार सुन उसी घर में रह रहे राजेश के भाई वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में घर पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने इसकी सूचना लगभग 50 मीटर दूर कूड़ा बाजार पुलिस चौकी को दे दी। सूचना मिलने पर पुत्र तनिष्क सहित अन्य रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोटेदार की मौत के असली कारणों की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।