फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   इलिया हादसा: एक तस्कर सहित दो के खिलाफ मुकदमा

इलिया हादसा: एक तस्कर सहित दो के खिलाफ मुकदमा

Thu, 03 Jan 2019 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
इलिया हादसा: एक तस्कर सहित दो के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन

इलिया। माल्दह गांव में मंगलवार की भोर में डीसीएम से कुचलकर सात लोगों की मौत के मामले में इलिया पुलिस ने बुधवार को एक पशु तस्कर समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीसीएम का नंबर ट्रेस कर लिया गया है और उसके मालिक की तलाश की जा रही है।
बता दें पशुओं से भरी डीसीएम का पुलिस के पीछा करने दौरान मंगलवार की भोर में झोपड़ी में घुस गई थी और एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पूरे मामले की जांच और पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने सीओ की अगुवाई में थानाध्यक्ष इलिया अखिलेश सिंह सहित दो इंस्पेक्टर और तीन पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। टीम पूरे इलाके में दबिश देने का काम तेज कर दी है। पुलिस ने रात में दबिश दी लेकिन अभी तक आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका है। वहीं एसपी ने यूपी-100 वाहन में एक सब इंस्पेक्टर को भी तैनात कर दिया है। साथ ही कड़ी चेतावनी दी है कि आगे लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि जिस डीसीएम से हादसा हुआ है उसका नंबर ट्रेस कर लिया गया है। डीसीएम मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




इलिया। मालदह गांव में मंगलवार की भोर में हुई हृदय विदारक घटना में डीसीएम से कुचल कर एक ही परिवार के सात लोगों की मौत के दूसरे दिन ब़ुधवार को भी गांव में चूल्हे नहीं जले। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद सभी सात शवों की अर्थी एक साथ निकली तो हर किसी के आंसू छलक पड़े। पीएम हाउस पर मौजूद लोग अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। मंगलवार की देर रात सभी का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर कर दिया गया। सभी शवों की एक साथ मणिकर्णिका घाट पर अर्थी सजने के बाद जब घर के मुखिया कल्लूराम ने मुखाग्नि दी तो वह फफक पड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार को परिवार वालों को ढांढस बधाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। भयावह मंजर की तस्वीर उसकी आंखों में साफ झलक रही थी। घटना के बारे में कुछ पूछना चाह रहा था तो वह फफक फफक कर रो पड़ रहा था। जिससे वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो रही थी। दोपहर बाद ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने पहुंचकर सहायता के तौर पर पांच कंबल, एक कुंतल गेहूं और चावल दिए हैं।

अस्पताल से घर पहुंची अंजली
इलिया। हादसे में घायल पांच वर्षीय अंजली का इलाज बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। उसकी हालत में सुधार होने के बाद इलिया पुलिस बुधवार को दोपहर में मालदह उसके घर पहुुंची। बिटिया के पहुंचते ही गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। कल्लू के बेटे रामकिशुन की बेटी अंजली खतरे से बाहर है लेकिन अभी वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। उसके सिर और चेहरे पर चोट आई हैं। इस पांच वर्षीय मासूम का लालन-पालन अब उसके दादा कल्लू राम, चाचा मुनीब और चाची पूनम के भरोसे हैै। उसका चाचा बाहर नौकरी करता है। सूचना मिलने के बाद वह घर के लिए चल चुके हैं।

04-बिजली विभाग बेपरवाह, अब तक ठीक नहीं हुई बिजली
इलिया। हादसे के बाद मालदह गांव में डीसीएम के धक्के से टूटा बिजली का खंभा अब तक उसी तरह है। इससे करीब पांच हजार की आबादी अंधेरे में है। बिजली विभाग की लापरवाही से तार और खंभे लटक रहे हैं लेकिन उसे दुरुस्त करने की विभाग ने जहमत नहीं उठाई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि आपूर्ति नहीं होने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जा है।

माल्दह पुलिया पर बैरियर लगाने का काम शुरू
इलिया। माल्दह गांव में हुई दुर्घटना के बाद पुलिस महकमे की अब नींद टूटी है। सात जिंदगिया काल के गाल में असमय समाने के बाद बुधवार को बैरियर लगाने का काम शुरू हो गया। इलिया-हाटा मार्ग पर माल्दह पुलिया पड़ती है और इसी रास्ते तस्कर रात में बिहार जाते हैं। बता दें इस पुलिया पर पहले लोहे का बैरियर लगाया गया था लेकिन तस्करों ने तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने बैरियर लगाने की जहमत नहीं उठाई। जिसकी कीमत कल्लू के परिवार को उठानी पड़ी। बुधवार को फिर लोहे की बैरिकडिंग लगाने का कार्य शुरू हो गया है।


बिना चारा-पानी में बंधे हैं पशु
इलिया। हादसे के बाद डीसीएम में लदे 11 पशुओं में तीन की मौत हो गई है। जबकि आठ पशुओं को पुलिस ने कब्जे मेें लेकर थाने परिसर में रखी है। बुधवार को दिनभर पशु बिना चारा और पानी के छटपटाते रहे। पुलिस विभाग अब उन्हें अब गौशाला भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed