फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रासपोर्टर के दुकान पर हमला करने वाले अपराधी गिरफ्तार

ट्रासपोर्टर के दुकान पर हमला करने वाले अपराधी गिरफ्तार

Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रासपोर्टर के दुकान पर हमला करने वाले अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक नगर के फेज वन में एक सप्ताह पूर्व ट्रांसपोर्टर के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को औद्योगिक नगर इलाके से ही सोमवार को पुलिस ने दबोच लिया। फायरिंग की घटना के बाद तीनों बदमाश उद्यमी से डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांग रहे थे। यह जानकारी सोमवार को पुलिस अधीधक संतोष सिंह ने प्रेसवार्ता में दी।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सभी बदमाशों का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए अपराधियों में देवराज अदलहाट, अभय कुुमार मौर्य रार्बट्सगंज, सूरज सोनकर लक्सा थाना के औरंगाबाद का निवासी है। देवराज के उपर एक दर्जन से अधिक मुकदमें सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी व चंदौली में दर्ज है। जबकि अभय व सूरज ने बदमाश का इस कार्य में साथ दिया था। इसकी पूरी कार्ययोजना देवरिया से अजय ने बनाया था। इन सभी के पास से पुलिस ने दो रिवाल्वर, चार मोबाइल, एक होंडा साइन बरामद किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले रविवार को विजय ट्रासंपोर्टर का दुकान को लक्ष्य कर किसी ने फायर कर दिया। वहीं एक धमकी भरा पत्र छोड़ आए थे। जिसके बाद पुलिस इसकी छानबीन कर रही थी। विजय के नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया और इसकी निगरानी की जा रही थी। घटना के दो दिन के बाद बदमाशों ने फोन कर व्यवसायी से डेढ़ करोड़ रुपये की मांग की। विजय के मोबाइल से आए काल के आधार पर पुलिस इन बदमाशों तक पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि तीनों देवरिया जिले में बंद अजय यादव के कहने पर फायरिंग की और रंगदारी मांगी थी। पकड़े गए बदमाश देवराज ने बताया कि पहली बार वह मोटरसाइकिल चोरी में वर्ष 2015 में देवरिया जेल मे बंद था। उसी दौरान वहां पर अजय यादव माफिया से हो गई। पुलिस अधीक्षक ने अलीनगर एसओ को दस हजार रुपया नकद पुरस्कार देने की घोषणा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed