फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बसपुरवां व विसुंधरी के युवकों में मारपीट छह घायल

बसपुरवां व विसुंधरी के युवकों में मारपीट छह घायल

Fri, 08 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
बसपुरवां व विसुंधरी के युवकों में मारपीट छह घायल

विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बसपुरवां गांव में गुरुवार की शाम मामूली विवाद में बसपुरवा और विसुंधरी गांव के बीच लाठी डंडे चले। इस दौरान दोनो तरफ से पत्थर बाजी हुई और शरारती तत्वों ने बसपुरवा गांव के एक झोपड़ी में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस भी वहीं मौजूद रही। इस मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को पुलिस जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने पांच की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष के दो नामजद समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यही नही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती की गई है।

विसुंधरी गांव निवासी अभिनंदन सिंह गुरुवार की शाम अपने चचेरे भाई के साथ कार पर सवार होकर चंदौली जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बसपुरवां के पास रास्ते पर खड़े युवकों में से किसी एक को कार से मामूली धक्का लग गया। इस बात को लेकर कार सवार व सड़क पर खड़े युवक आमने-सामने आ गए। इस कदर बढ़ा कि वहां बसपुरवा गांव के लोग एकजुट हो गए और दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। मारपीट की सूचना पर विसुुंधरी गांव के लोग पहुंचे और बसारिकपुर गांव के लोगों से भिड़ गए। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को विवाद की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचती इसके पूर्व ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे लाठी डंडे से प्रहार किया। इस दौरान पत्थर बाजी भी हुई तथा मौके का फायदा उठाकर शरारती तत्वों ने गांव की एक मड़ई में आग लगा दी। मारपीट में एक पक्ष के अभिनन्दन सिंह (35), अभिषेक सिंह (28), बबलू सिंह (44), प्रमोद सिंह (55) तथा बर्थरा खुर्द निवासी वीरेन्द्र प्रताप (42) व पुल पर बैठे छोटू यादव (60) जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देख पांच को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दूसरी ओर दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया। सूचना पर सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल बसपुरवां पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इस घटना के बाद एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी।इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मालले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed