फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रकों के टक्कर में चालक घायल, हालत गंभीर

ट्रकों के टक्कर में चालक घायल, हालत गंभीर

Mon, 17 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों के टक्कर में चालक घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र में एनएच पर रविवार को सड़क दुर्घटनाओं में एक टैंकर चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना के घंटों बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एनएच की पेट्रोलिंग टीम ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक को किसी प्रकार बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी है। वहीं दूसरी घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के भगवान तालाब पुलिया के समीप हुई। यहां सोनभद्र से टैंकर लेकर चालक सुंदरमन (45) चकिया से होते हुए नवही-भगवानपुर मार्ग से बिहार की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाइवे पर पहुंचा कि बिहार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। वाहनों के बीच टकराव इतना जोरदार था कि टैंकर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सुंदरमन फंसकर दर्द से कराहने लगा। मौके पर जमा भीड़ ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद चंदौली कोतवाली के साथ ही सैयदराजा थाने की पुलिस मौके पर जुट गयी। इसके अतिरिक्त हाइवे प्राधिकरण के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के भी जब चालक को केबिन से बाहर नहीं निकाला जा सका तो तो पुलिस ने क्रेन की मदद से केबिन के क्षतिग्रस्त हिस्से को धीरे-धीरे खींचकर उसमें से चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टैंकर चालक को पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरी घटना चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के सामने मुगलसराय की ओर जा रहे ट्रक चालक ने बाइक सवार को बचाने में अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे पीछे आ रहे एक अन्य ट्रक की उससे टक्कर हो गयी। हालांकि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। इसकी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed