फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सोने चांदी के गहने, नकदी और नशीला पाउडर के साथ एक गिरफ्तार

सोने चांदी के गहने, नकदी और नशीला पाउडर के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 10 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सोने चांदी के गहने, नकदी और नशीला पाउडर के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर स्थित शौचालय के पास से रविवार की भोर में साढ़े तीन बजे जहरखुरानी गिरोह के सदस्य को नकदी, सोने चांदी के गहने और नशीला पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। जीआरपी ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद युवक का चालान कर दिया।

जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार की भोर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर शौचालय के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे पकड़ कर बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 130 ग्राम नशीला पाउडर, 98 सौ रुपये नकद, मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का झूमका, सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल आदि बरामद हुआ। बरामद माल की कीमत करीब दो लाख रुपये है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय डोम निवासी काली महाल पीडीडीयू नगर बताया। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि अजय ट्रेनों में बिहार के साथ यूपी के वाराणसी, गाजीपुर, इलाहाबाद सहित अन्य इलाकों में ट्रेनों में सवार होकर यात्रियों से दोस्ती गांठ लेता और नशीला पदार्थ सूंघा कर बेहोश कर देता। इसके बाद उसके पास का सामान लूट लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed