{"_id":"5c743aa2bdec2258bd0c9654","slug":"131551121058-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी कर ले जाए जा रहे 15 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी कर ले जाए जा रहे 15 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 पेटी शराब बरामद एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह डांडी के समीप वाहन चेकिंग के दौरान मैजिक वाहन से तस्करी कर ले जाए जा रहे 15 पेटी शराब बरामद की। इस दौरान एक तस्कर भी गिरफ्तार हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद माल की कीमत एक लाख रुपये है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने डांडी में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच एक मैजिक वाराणसी की तरफ से आता दिखा। रोक कर वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 15 पेटी (720) शीशी शराब बरामद हुई। शराब के कागजात मांगने पर चालक नहीं दिखा सका। देशी शराब की 180 एमएल की शीशी पर बांबे स्पेशल व्हिस्की का लेबल लगा हुआ था। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि बरामद माल की कीमत एक लाख रपये है। बताया कि चालक नसीम अली निवासी धमरिया लोहता वाराणसी ने स्वीकार किया है कि वह शराब वाराणसी से बिहार ले जा रहा था। बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्र, उपनिरीक्षक शिवाकांत पांडेय, विपिन सिंह,कांस्टेबल जय प्रकाश राय,गौरव सिंह रहे।