{"_id":"5b5f61034f1c1b19208b7af8","slug":"131532977411-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनयिंत्रित होकर चार पहिया वाहन गड्ढे में पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनयिंत्रित होकर चार पहिया वाहन गड्ढे में पलटा
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन गड्ढे में पलटा
भतीजा मोड़ के समीप की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र - 09
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के भतीजा मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर दस फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने किसी प्रकार वाहन सवार चार लोगों को बाहर निकाला। घटना में चारों लोगों को मामूली चोटें आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकला।
बिहार प्रांत के सासाराम निवासी वीर बहादुर सिंह अपनी दो बहन पूजा व गुड़िया व मित्र मंटू के साथ चार पहिया वाहन में सवार होकर घर से वाराणसी जा रहे थे। सोमवार की दोपहर वीर बहादुर की गाड़ी जैसे ही भतीजा मोड़ के समीप पहुंची की तभी पीछे से एक कार उनके वाहन को ओवरटेक करके सामन आकर रुक गई। इसके चलते वीर बहादुर ने गाड़ी की अचानक से ब्रेक लगाई। इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दस फुट गहरे गड्ढे में पलट गई। घटना के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने आनन फानन में वाहन सवार चारों लोगों को किसी प्रकार बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से चार पहिया वाहन को गड्ढे से बाहर निकलवाया।