{"_id":"5a11e0034f1c1bb6678bcb62","slug":"131511120899-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घरों से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घरों से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय और लक्ष्मनगढ़ गांव में शनिवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने चार घरों का ताला तोड़कर और चहारदीवारी फांदकर लाखों के सामान व नकदी तथा आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं पुलिस की निष्क्रियता से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवारों ने बलुआ पुलिस को सूचना देते हुए थाने में लिखित तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पीड़ितों से मिली तहरीर पर बलुआ पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
क्षेत्र के सराय गांव में शनिवार की रात को चोरों ने शोभनाथ यादव के घर की चहारदीवारी फांदकर घर में घुस गए। घर में रखा आभूषण, साड़ी और 40 हजार नकद लेकर फरार हो गए। सुबह उनके घर से कुछ दूर खेत में साड़ी और बिखरे हुए कपड़े को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। चोरी की दूसरी घटना इसी गांव के निवासी अजय सिंह के घर पर हुई। जिसमें चोरों ने घर के छत पर चढ़कर उनके मकान में घुसे और कीमती साड़ियां, आभूषण, बर्तन, 30 हजार नकद और चार सूटकेस लेकर फरार हो गए। इसी गांव के पंचम सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। किंतु घर में कुछ भी नहीं मिलने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। क्योंकि पंचम सिंह अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं और घर में कुछ भी नहीं था। चौथा शिकार लक्ष्मनगढ़ निवासी चौथी यादव हुए। चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा और 44 सौ नकद सहित अनाज लेकर चंपत हो गए। चौथी के परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर गए हुए हैं। सुबह उनके घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों को शंका हुई। घर के अंदर गए तो घर सामान बिखरा हुआ था तथा शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई थीं। लोगों ने आशंका व्यक्त की कि घर में किसी के नहीं होने पर चोरों ने इत्मीनान से अपने कार्य को अंजाम दिया और सभी सामान को समेटकर फरार हो गए।