{"_id":"6acbed4956197048200e74e4","slug":"helper-dies-in-truck-canter-collision-on-highway-rampur-news-c-282-1-smbd1025-182291-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हाईवे पर ट्रक-कैंटर की भिड़ंत में हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हाईवे पर ट्रक-कैंटर की भिड़ंत में हेल्पर की मौत
Mon, 12 Oct 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। हापुड़ हाईवे पर शनिवार तड़के सड़क किनारे खड़े खराब कैंटर में ट्रक पीछे से घुस गया। हादसे में ट्रक के केबिन में बैठे हेल्पर साजिद (20) निवासी देवीपुरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। हापुड़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि शुक्रवार रात देवीपुरा निवासी खलील का पुत्र बरेली के रिछा से ट्रक में चावल लादकर पानीपत जा रहा था। उसके साथ गांव का ही साजिद हेल्पर के तौर पर था। ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि ब्रजपाल सिंह के अनुसार, शनिवार तड़के करीब चार बजे हापुड़ में हाईवे पर पहले से खड़े खराब कैंटर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि केबिन में बैठे साजिद की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर परिजन हापुड़ पहुंच गए। शनिवार देर रात शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने रात में ही साजिद को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। ग्राम देवपुरा के ग्राम प्रशासक पति ने बताया कि साजिद अपने माता-पिता का सहारा था। उसके दो भाई और चार बहनें हैं। वहीं, सीओ पीपी सिंह ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।