{"_id":"6acbed68ca622cb011031cc7","slug":"school-clerk-on-motorcycle-injured-in-collision-with-tractor-trolley-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156408-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार स्कूल क्लर्क घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार स्कूल क्लर्क घायल
विज्ञापन
कैथल। एफसीआई गोदाम ढांड के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार कर्मचारी गांव पबनावा निवासी नसीब सिंह घायल हो गए। वे कुरुक्षेत्र जिले के घराड़सी स्थित काईट स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नसीब सिंह ने बताया कि 6 अक्तूबर को वह अपनी फसल की बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए बाइक पर ढांड अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय गए थे। काम पूरा होने के बाद वह अपने गांव लौट रहे थे। जब वे एफसीआई गोदाम के पास पहुंचे तो एक खाली जगह से ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक लापरवाही से वाहन चलाता हुआ आया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। राहगीरों ने उन्हें निजी वाहन से कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में पहुंचाया। हादसे में उनकी बाईं टांग और पेट में चोटें आई हैं।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि ढांड थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(ए) और 281 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है।