फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विवाद के बाद हमले में तीन लोग घायल

विवाद के बाद हमले में तीन लोग घायल

Sat, 18 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद हमले में तीन लोग घायल

विज्ञापन
कमालपुर। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ढोढ़िया गांव में गुरुवार की शाम दो समुदायों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक समुदाय के लोगों ने ने दूसरे समुदाय के घर पर ईंट व पत्थर से हमलाकर कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद सीओ त्रिपुरारी पांडेय सहित काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

ग्रामीण के अनुसार ढोढ़िया गांव में गुरुवार की शाम दो समुुदायों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर विवाद को समाप्त करा दिया। घटना के कुछ देर बाद विवाद ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब एक समुदाय के युवक अपने अपने कुछ मित्रों को साथ लेकर दूसरे पक्ष के घर पर पहुंच गये और अपशब्दों का इस्तेमाल करते ईंट व पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस बात का जब दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया तो युवकों ने पिटाई कर दी। पिटाई से केशर यादव, रामनाथ यादव, मंजीत मौर्य घायल हो गए। इसके बाद घायलों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय, सकलडीहा कोतवाल प्रभारी समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सकलडीहा ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed