फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मारपीट के बाद बदमाशों ने घर के बाहर की हवाई फायरिंग

मारपीट के बाद बदमाशों ने घर के बाहर की हवाई फायरिंग

Sun, 27 May 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद बदमाशों ने घर के बाहर की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम घर लौट रहे दो मजदूरों की कुछ बदमाशों ने पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित थाने में शिकायत कर घर वापस लौटे तो रात में मजदूरों के घर के बाहर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए। शनिवार को पुलिस मामले में छानबीन में जुटी रही। फायरिंग की घटना के बाद से दोनों मजदूर व उनके परिवार वालों में दहशत में है।

हर दिन की तरह शुक्रवार की शाम भी दरियापुर गांव के कुछ मजदूर मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे कि गांव के बाहर कुछ युवकों ने मजदूरों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई मजदूर मौके से भाग गए लेकिन युवकों ने हैदर और अफरोज नामक दो मजदूर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना से क्षुब्ध मजदूरों ने इसकी लिखित तहरीर बलुआ थाने में दी। जिसपर पुलिस ने दोनों का उपचार कराए जाने के बाद उन्हें घर भेज दिया। रात में दोनों लोग जब गांव स्थित मस्जिद में तरावीह पढ़ने गए हुुए थे कि तभी कुछ युवक मजदूरों के घर पहुंचे और घर के बाहर हवाई फायरिंग कर असलहा लहराते हुए अंजाम भुगतने की घमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद मजदूूरों के परिवार वालों ने दरवाजों बंद कर लिया। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को तीन खोखे बरामद किए। घटना के बाद शनिवार को पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। इस संबंध में सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed