{"_id":"59a07d774f1c1b7b608b4723","slug":"11503690103-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी नक्सल ने थाने का किया मुआयना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसपी नक्सल ने थाने का किया मुआयना
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन वीरेंद्र कुमार यादव ने शुक्रवार को इलिया थाने का मुआयना किया। उन्होंने बैरक,गार्ड रूम, असलहा रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मेस, असलहा के रखरखाव सहित सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों से नरमी बरतने और उनके फरियाद को त्वरित रुप से निस्तारण करने की बात कही।
वीरेन्द्र कुमार यादव ने नवीन थाना भवन में शेष निर्माण कार्य को पूरा कराने के संबंध में कार्यदायी संस्था से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को तत्काल थाने से न्याय दिलाया जाए तथा उनकी तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए उन्होंने अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने व इलिया कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त तेज करने पर जोर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, एसआई अनिल सिंह, खुर्शीद अहमद, कमला पांडेय, उमेश यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन