फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   लाखों मुल्य के जेवर सहित चलीस हजयार नकद ले उड़े चोर

लाखों मुल्य के जेवर सहित चलीस हजयार नकद ले उड़े चोर

Wed, 19 Jul 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
लाखों मुल्य के जेवर सहित चलीस हजयार नकद ले उड़े चोर
लाखों की चोरी

विज्ञापन
मुगलसराय। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर में घुस लाखों मूल्य के जेवर सहित चालीस हजार नकद लेकर फरार हो गए। मंलवार की सुबह घर में बिखरे सामन और टूटे बक्से को देख भुक्तभोगी राजबली सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। राजबली द्वारा गांव के छह युवकों पर चोरी का शक जाहिर करते हुए पुलिस को उनके खिलाफ तहरीर दी है।

सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के बरडीहा निवासी राजबली सिंह सोमवार की रात को बिजली न होने के कारण खाना खाने के बाद घर के बाहर सोने चले गए। उनकी पत्नी नीतू सिंह और पुत्र अमित सिंह घर की छत पर सोने चले गए। चोरों ने मौका देख घर के पीछे बनी दीवार को लांघ कर घर में घुस गए। जहां उन्होंने घर के अंदर रखे दो बक्सों को उठाकर गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास ले गए। मंगलवार की सुबह जागने पर नीतू सिंह ने देखा कि उनके कमरे का ताला टूटा है। वह घबराई हुई जब कमरे में दाखिल हुई तो कमरे में रखे दो बक्से गायब थे और सभी सामान बिखरे हुए थे। उन्होंने इसकी जानकारी घर के बाहर सो रहे पति राजबली को दी। चोरी की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। इसी बीच किसी ने सुुचना दी कि गांव के सीवान में दो बक्से और कुछ कपड़े बिखरे हुए हैं। पीड़ित राजबली और उनके परिवार के लोगों ने वहां जाकर देखा तो बक्से में रखा एक सोने का लाकेट, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का झुमका, तीन जोड़ी चांदी का पायल, साड़ियां और चालीस हजार नकद गायब था। उन्होंने ने पुलिस को फोन करके घर में चोरी होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और पीड़ित पक्ष से कई बिंदुओ पर जानकारी हासिल की। इस संबंध में कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा गांव के छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच करने के बाद आवश्यक कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed