फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   36 ओवरलोड वाहन सीज, 74 का चालान

36 ओवरलोड वाहन सीज, 74 का चालान

Fri, 01 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
36 ओवरलोड वाहन सीज, 74 का चालान

विज्ञापन
36 ओवरलोड वाहन सीज, 74 का चालान
विभाग को मिला नौ लाख से अधिक राजस्व
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मानक के खिलाफ पाए जाने पर 74 का चालान तथा 36 ओवरलोड वाहनों को संबंधित थानों में सीज कर दिया गया। अभियान में सात लाख 23 हजार प्रशमन शुल्क तथा दो लाख 15 हजार रुपये टैक्स के रुप में जमा कराए गए।

ओवरलोडिंग रोकने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल ने परिवहन विभाग को सख्त चेतावनी दी है। साथ ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एडीएम, खनन, पुलिस तथा परिवहन विभाग को अभियान चलाने के निर्देश दिए है। गुरुवार को परिवहन विभाग द्वारा नौबतपुर, औद्योगिक नगर, सैयदराजा, टेंगरा मोड़ के पास एनएच पर वाहनों की जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान 36 ओवरलोड वाहनों को सीज करके संबंधित थानों में खड़ा करा दिया गया। वहीं मानक के खिलाफ पाए जाने पर 74 वाहनों का चालान कर दिया गया। जांच टीम में मालकर अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा शामिल रहे। एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान सात लाख 23 हजार शमन शुल्क तथा दो लाख 15 हजार टैक्स के रुप में जमा कराए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed