फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अनियंत्रित कार कच्चे मकान में घुसी, तीन जख्मी संशोधित

अनियंत्रित कार कच्चे मकान में घुसी, तीन जख्मी संशोधित

Tue, 26 Feb 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार कच्चे मकान में घुसी, तीन जख्मी     संशोधित
सशोधित
विज्ञापन

----------------
अनियंत्रित कार कच्चे मकान में घुसी, तीन घायल
परिवार के लोगों ने ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती, हालत गंभीर
फिर आंखों के सामने आया एक जनवरी की घटना का मंजर
अमर उजाला ब्यूूूरो
इलिया। क्षेत्र में एक बार फिर एक जनवरी को माल्दह गांव की घटना दोहराई गई। इस बार अनियंत्रित कार चकिया-इलिया मार्ग पर बरहुआ गांव के समीप सोमवार की सुबह करीब छह बजे कच्चे मकान में घुस गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झोपड़ी के आगे पिलर में टकरा कर कार रुक गई। इससे राहत हो गई वरना बड़ी घटना हो सकती थी और कई लोगों की जान जा सकती थी। इस बीच मौका पाकर चालक कार लेकर भाग निकला।

सोमवार की सुबह करीब छह बजे एक कार चकिया की तरफ जा रही थी। बरहुआ गांव के समीप अचानक रोड पर कुत्ता आ गया और उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रहे गांव निवासी हसन (32) को टक्कर मार दी। इसके बाद तेज रफ्तार कार दुल्ली मौर्या के कच्चे मकान में घुस गई। यह संयोग ही था कि मकान के आगे टिनशेड के लिए बने पिलर से कार टकरा कर रुक गई। घर के बरामदे में बैठी सुमन (35) और प्रीति (30) चपेट में आ गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और घर में चीख पुकार शुरु हो गई। यह सुनकर पास पड़ोस की भीड़ जुट गई। इस बीच सुबह होने के कारण काफी लोग सोए हुए थे और मौका पाकर चालक कार लेकर भाग निकला। तीनों घायलों को इलाज के संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। यहां तीनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed