फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तीन बड़े कपड़ा व्यवसाईयों के यहां जीएसटी टीम ने की छापेमारी

तीन बड़े कपड़ा व्यवसाईयों के यहां जीएसटी टीम ने की छापेमारी

Fri, 23 Feb 2018 12:58 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
तीन बड़े कपड़ा व्यवसाईयों के यहां जीएसटी टीम ने की छापेमारी
जांच

विज्ञापन
मुगलसराय। ज्वाइंट कमिश्नर स्पेशल इनवेस्टिगेशन ब्रांच जीएसटी वीके शुक्ला के नेतृत्व में वाणिज्य कर की टीम ने गुरुवार की दोपहर नगर स्थित तीन बड़े कपड़ा व्यवसायियों के यहां एक साथ छापेमारी की। इस दौरान दुकान में रखे स्टाक का मिलान व रसीदों की पड़ताल के बाद कुल 13 लाख 52 हजार रुपये जीएसटी(गुड्स एंड सर्विस टैक्स) व जुर्माने के तौर पर वसूल किये। टीम द्वारा छापेमारी की जाने की सूचना से बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद कर भाग निकले।

देश में जीएसटी लागू होने के बाद से इसे जमा नहीं करने वालों पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए छापेमारी शुुरू कर दी है। विभाग के अनुसार इस बात की लगातार शिकायतें मिल रही है कि कई बड़े व्यापारियों द्वारा जीएसटी वसूल की जा रही है लेकिन उसे जमा नहीं किया जा रहा है। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को जांच के बाद वसूल किये 13 लाख 52 हजार रुपये कमिश्नर स्पेशल इनवेस्टिगेशन ब्रांच जीएसटी वीके शुक्ला के नेतृत्व में मुगलसराय में अबुजार टैक्सटाईल जुनैद टैक्सटाईल्स, एबीएम सिंथेटिक व पप्पू होजरी प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने दुकान में रखे स्टाक को खरीद व बेचे गये रसीदों से मिलान किया। अधिकारी के अनुसार जांच के दौरान काफी अनियमितता सामने आई है जिसके तहत सभी फर्मों के बिल बुक, लेजर व अन्य दस्तावेज जब्त कर मिलान किया जा रहा है। कहा शुरुआती जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर अबुजार टैक्सटाईल जुनैद टैक्सटाईल्स से पांच लाख रुपये, एबीएम सिंथेटिक से छह लाख रुपये एवं पप्पू होजरी से दो लाख रुपये जीएसटी व जुर्माने के तौर पर वसूल किये गये। ज्वाइंट कमिश्नर स्पेशल इनवेस्टिगेशन ब्रांच जीएसटी वीके शुक्ला ने बताया कि मिलान के बाद यदि और भी अनियमितताएं पाई जाती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed