फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलिस ने आरोपी के मोहल्ले में बजवाई डुगडुगी

पुलिस ने आरोपी के मोहल्ले में बजवाई डुगडुगी

Wed, 06 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के मोहल्ले में बजवाई डुगडुगी
पीडीडीयू नगर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी के मोहल्ले में डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के न्यायालय में आत्मसमर्पण न करने की दशा में उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मैनाताली मोहल्ले में रहने वाला एक युवक विवेक गुप्ता पिछले दिनों मोहल्ले की ही एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस संबंध में किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर डुगडुगी बजवाने की कार्रवाई की गई है। इसके बाद भी आरोपी कोतवाली या न्यायालय में समर्पण नहीं करता है तो उसके घर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed