फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   क्रासिंग प्वाइंट पर मालगाड़ी के इंजन से टकराया पायलट इंजन

क्रासिंग प्वाइंट पर मालगाड़ी के इंजन से टकराया पायलट इंजन

Thu, 21 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
क्रासिंग प्वाइंट पर मालगाड़ी के इंजन से टकराया पायलट इंजन

विज्ञापन
मुगलसराय (ब्यूरो)। डाउन रिसीविंग यार्ड में क्रासिंग के समीप बुधवार की सुबह मालगाड़ी में लगे इंजन से पायलट इंजन टकरा गया। यार्ड में हुई घटना से परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों की देखरेख में इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत कर इंजन को अलग किया। डीआरएम किशोर कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डाउन रिसीविंग यार्ड में क्रासिंग के समीप सुबह सात बजे इंजन लगी मालगाड़ी शंटिंग के लिए खड़ी थी। इसी बीच हंप यार्ड की तरफ से दूसरी लाइन पर जा रहा पायलट इंजन क्रासिंग प्वाइंटर पर मालगाड़ी के इंजन से साइड से टकरा गया। टकराने से पायलट इंजन का आगे का पहिया बेपटरी हो गया। घटना में दो इंजन के चालक और सहायक चालक सुरक्षित रहे। चालकों ने इसकी जानकारी मंडल परिचालन प्रबंधक समेत वरीय अधिकारियों को दी। सूचना पर करीब आठ बजे मंडलीय अधिकारियों की टीम इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों संग मौके पर पहुंची। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत कर पायलट इंजन को दूसरी पटरी पर ले गए। करीब साढ़े नौ बजे मालगाड़ी हंप यार्ड की तरफ गई। डीआरएम किशोर कुमार ने कहा कि जांच के लिए तीन अधिकारियों की टीम का पैनल बना दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed