{"_id":"5977991b4f1c1b43018b469a","slug":"101501010203-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत फौजी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत फौजी की गोली मारकर हत्या
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुर्गावती। क्षेत्र के डहला गॉव में सोमवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी उदयनरायन सिंह (58) की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह खेत में पूर्व फौजी का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी है। हत्या की घटना से इलाके में दहशत है।
उदय नरायन सिंह फौज से सवानिवृत्त होने के बाद घर पर खेती बारी करते थे। सोमवार की शाम वह बारिश के बीच छाता लेकर खेतों की तरफ गए थे। पूरी रात वापस न लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई और वे खोजने निकले। परिवार के सदस्य अपने खेत पर गए खेतों के बीचोबीच पानी में तो उदयनरायन का शव औंधे मुंह पड़ा था। पूर्व फौजी का हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधा था और सिर पर गोली लगने के निशान थे। गोली मारकर फौजी की हत्या की सूचना पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पूर्व विधायक अंबिका सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए और फोन से इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अनिल पांडेय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या किसने और किन कारणों से की है। इसकी जांच की जा रही है।