पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने रात में गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर राजू को नगर स्थित सुभाष पार्क के पास से धर दबोचा। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। उसके पास से पुलिस को एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृृत कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। उसपर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवांनद मिश्रा टीम के साथ सोमवार की देर रात वांछितों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की 15 हजार रुपये का ईनामिया बदमाश सुभाष पार्क के समीप खड़ा है। बताया कि उसके पास तमंचा भी है। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने एसआई सत्येंद्र विक्रम सिंह, विपिन सिंह, हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, प्रेम सिंह व कांस्टेबल शैलेंद्र उपाध्याय के साथ टीम बनाई और मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने युवक को धर दबोचा। पकड़े गए युवक की पहचान कोतवाली के ईनामिया बदमाश की पहचान राजू निवासी गैबीपुर थाना सैदूपुर जिला गाजीपुर के तौर पर हुई। सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उसके ऊपर सकलडीहा व अलीनगर थाने सहित मुगलसराय कोवताली में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है।