{"_id":"146c2dcf0565866bd3045dcfc67fdc88","slug":"counting-today-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
जनपद में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना रविवार की सुबह सात बजे शुरू हो जाएगी।
जो परिणाम आने तक जारी रहेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान के कुल 5011 और ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 4514 प्रत्याशियों की गणना नौ मतगणना स्थलों पर की जाएगी।
इसके लिए साढ़े तीन हजार मतगणना कर्मचारी लगाए गए हैं। जहां जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियों को पूर्ण कर लिया है, वहीं प्रत्याशियों की धड़कनें भी रिजल्ट को लेकर तेज हो गई।
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मतगणना में लगे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
जिले में मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। इस बार 733 ग्राम प्रधान के लिए 5011 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 4514 प्रत्याशियों का भी मतपेटी में भाग्य बंद हो चुका है। इस बार 12 लाख 74 हजार 922 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए मतगणना स्थलों पर बंद मतपेटी से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
नौगढ़ में राजकीय इंटर कालेज नौगढ़, शहाबगंज में किसान इंटर कालेज सैदूपुर, चकिया में सावित्री बाई फूले राजकीय महिला महाविद्यालय, बरहनी में नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा, चंदौली में राजकीय पालीटेक्निक कालेज चंदौली, नियामताबाद में केंद्रीय विद्यालय मानस, सकलडीहा में पीजी कालेज सकलडीहा, धानापुर में राजकीय डिग्री कालेज और चहनियां में मां खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनियां को मतगणना स्थल बनाया गया है।
उक्त मतगणना स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ ही फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। सभी मतगणना स्थलों पर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
मतगणना पर निर्वाचन अधिकारियों को तैनात किया गया है, जिनकी निगरानी में कर्मचारी काम करेंगे। इसके अलावा उड़न दस्तों का गठन किया गया है। चस्पे-चस्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात की गई है।