फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cost increased by Rs 6 crore in 5 years and deadline passed twice, still trauma center could not be built

Chandauli News: 5 साल में 6 करोड़ बढ़ गई लागत और दो बार बीती मियाद, फिर भी नहीं बन पाया ट्रामा सेंटर

Fri, 20 Sep 2024 05:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Cost increased by Rs 6 crore in 5 years and deadline passed twice, still trauma center could not be built
चंदौली। पांच साल से बन रहे ट्रामा सेंटर की लागत खर्च 10 से बढ़कर 16 करोड़ रुपये हो गई और दो बाद निर्धारित मियाद भी बीत कई लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस पहली किस्त के तौर पर मिले छह करोड़ 45 लाख रुपये खर्च कर अब तक सिर्फ 39 फीसदी काम करा पाई है।
विज्ञापन


आकांक्षात्मक जिला चंदौली नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाएं होती है लेकिन इलाज की बेहतर व्यवस्था नहीं है। ऐसी गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू ट्रामा भेजा जाता है। त्वरित इलाज नहीं मिलने के कारण घायलों की मौत भी हो जाती है। इस समस्या को देखते हुए 8 दिसंबर 2018 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने महेवा गांव में हाईवे के किनारे ट्रामा सेंटर का शिलान्यास किया था। इसका संचालन बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज करेगा। इसमें पांच बेड के आईसीयू समेत दस बेड होंगे। ट्रॉमा सेंटर बनने से आसपास के जिलों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




वर्ष 2019 में ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। वर्ष 2021 में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। कार्यदायी संस्था की सुस्त रफ्तार को देखते हुए मियाद बढ़ाकर मार्च 2024 तय की गई लेकिन अभी तक सिर्फ 39 फीसदी काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार पहले ट्रामा सेंटर के निर्माण की लागत 10 करोड़ रुपये निर्धरित की गई थी लेकिन बाद में यह बढ़कर 14 करोड़ पांच लाख रुपये हो गई। इसके बाद 2023 में लागत राशि बढ़कर 16 करोड़ 39 लाख तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed