फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Corona curfew: Shops closed for the second day, silence on the streets

कोरोना कर्फ्यू: दूसरे दिन भी बंद रहीं दुकानें, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Mon, 26 Apr 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Corona curfew: Shops closed for the second day, silence on the streets
पीडीडीयू नगर। कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को भी बाजार बंद रहे। नगर सहित पूरे जिले के बाजार में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और सड़क पर वाहनों के चलने से ही सन्नाटा टूटता रहा। सड़कों पर पुलिसकर्मी कम रहे लेकिन लोगों ने कोरोना के भय को देखते कर स्वयं को घरों में कैद रखा। बाजार में दवा की दुकानें खुली, यहां कतारबद्ध होकर लोगों ने दवाएं खरीदी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कम नहीं हो रहा है। अप्रैल माह में प्रतिदिन औसतन एक संक्रमित की मौत हुई है। वहीं प्रतिदिन तीन से चार सौ तक नए संक्रमित मिले हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया है। रविवार को कर्फ्यू के दूसरे दिन नगर सहित पूरे जिले में इसका असर दिखा। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के बाजार पूरी तरह बंद रहे। यहां तक कि सब्जी और किराना की दुकानें भी नहीं खुलीं। कुछ दवा की दुकानें खुली रहीं, लेकिन अन्य दुकानें बंद रहीं। रेलवे स्टेशन पर आटो रिक्शा और विक्रम चलते नजर आए लेकिन सड़क पर निजी वाहन बहुत कम दिखे। जगह- जगह पुलिस की ड्यूटी लगी रही। वे बेवजह घर से बाहर निकल रहे लोगों को रोक कर पूछताछ करती। हालांकि यह बहुत कम दिखा। लोगों ने स्वयं ही दुकानों को बंद रखा और घरों में कैद रहने में भलाई समझी। नगर के एलबीएस कटरा, गल्ला मंडी, धर्मशाला रोड, परमार कटरा, रस्तोगी गली, वेस्टर्न बाजार सहित अन्य बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन का असर दिखा। लाखापुर चौराहा, गोधना चौराहा, कटरिया, पांडेयपुर ,सिघीताली में
विज्ञापन

दुकानें बंद रहीं। सिर्फ मेडिकल व हास्पिटल आवश्यक चीजों की दुकानें खुली रहीं बाकी सब कुछ बंद रहा। लोगों ने भी घरों में रहना उचित समझा। इलिया संवादददाता के अनुसार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लाकडाउन का असर दिखा। स्थानीय कस्बा सहित मालदह, बेन तियरी, सैदूपुर, खरौझा, कलानी बरियारपुर मे दुकाने बंद रहीं। चकिया, बबुरी, चहनियां, धानापुर, कमालपुर, नौगढ़, चंदौली, सैयदराजा सहित अन्य बाजार में भी दिन भर दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed