फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   corona

कोरोनो के 43 मरीजों में से 28 पीडीडीयू नगर में मिले मरीज

Tue, 17 Nov 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
corona
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना के संक्रमित फिर बढ़ने लगे हैं। दो दिनों में जिले में 43 नए संक्रमित मिले हैँ। इसमें अकेले 28 मरीज पीडीडीयू नगर में मिले हैं। इससे प्रशासिनक और स्वास्थ्य महकमें में फिर से खलबली मची है। रविवार को 33 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी जबकि सोमवार को 10 और नए मरीज मिले हैँ। दो दिनों में कुल 43 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जबकि 26 लोग स्वस्थ हुए हैं। रविवार को आई 33 संक्रमितों की रिपोर्ट में दो बालिका, आठ महिला और एक बालक के अलावा 22 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से तीन रेलकमी, एक दुकानदार, एक चालक, दो किसान, छह गृहणी, तीन मजदूर, चार निजी कर्मचारी और सात छात्र हैं। बरहनी, चकिया और चहनिया ब्लाक के एक-एक, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के एक-एक, धानापुर और नियमाताबाद के तीन-तीन और पीडीडीयू नगर के 21 तथा सकलडीहा के एक रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रहीं है। जबकि 24 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं सोमवार को 10 लोगों का रिर्पोट पाजिटिव आई है। इनमें तीन महिला तथा सात पुरूष है। इनमें एक नगर पालिका कर्मी, चार दुकानदार, एक सब्जी विक्रेता, तीन गृहणी, एक मजदूर और एक समाजसेवी हैं। चकिया ब्लाक के एक, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र के दो, पीडीडीयू नगर के सात रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रहीं है। जनपद में कोविड जॉच के लिए 877 नमूने संग्रहित किये गए। वहीं दो व्यक्ति स्वस्थ्य हुए हैँ। जिले में कोविड के कुल 4061 संक्रमित मिले हैं जबकि एक्टिव केस की संख्या 150 है। कोरानो से 47 लोगों की मौत हो चुकी है और 3864 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed