{"_id":"65df9287ccb8c9f6ad0e19d4","slug":"contract-workers-protested-in-front-of-se-office-chandauli-news-c-189-1-svns1011-111065-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बिजली विभाग के संविदाकर्मियों ने एसई ऑफिस के सामने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बिजली विभाग के संविदाकर्मियों ने एसई ऑफिस के सामने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
नियामताबाद। छह माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज बिजली विभाग के कैश काउंटरों पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने पूर्वाचल विद्युत संविदा मजदूर संघ के बैनर तले बुधवार को गोधना स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि यदि उन्हें शीघ्र मानदेय नहीं दिया गया तो वे तालाबंदी करने पर विवश होंगे। विद्युत वितरण मंडल के चंदौली, मुगलसराय व सकलडीहा खंड में कार्यरत कैश काउंटर आपरेटरों का कहना था कि विगत छह माह से मानदेय का भुगतान न होने के कारण उनके सामने कई समस्या खड़ी हो गई है।
पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ के जिला मंत्री अभिलेष मिश्रा ने बताया कि कई बार विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति खड़ी हो गई है। इससे पहले भी मानदेय को लेकर संविदाकर्मी कार्य बहिष्कार कर चुके हैं लेकिन विभाग उनकी मांगों को अनसुनी कर दे रहा है।
विज्ञापन
इससे कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। विवश होकर उन्हें धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। चेताया कि यदि शीघ्र कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया गया तो वे कार्य बहिष्कार कर तालाबंदी करने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, सूरज प्रसाद मनोज, श्रीप्रकाश, ज्योति पाल, अर्चना पांडेय, प्रेम कुमार पांडेय, अरविंद, अजय आदि रहे।