फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Continuation of delivery of relief material among the helpless

असहायों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने का सिलसिला जारी

Thu, 21 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Continuation of delivery of relief material among the helpless
कंदवा के बकौड़ी में लोगों में मास्क वितरित करते सैयदराजा विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना महामारी पर रोक के लिए लगे लॉकडाउन में गरीबों व असहायों की सहायता करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल व सामाजिक संस्थाओं के लोग आगे आए हैं। वे निरंतर गरीबों व असहायों के बीच भोजन, राशन व अन्य सामग्रियों का वितरण कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी सहायता समूह के लोगों ने एनएच सहित अन्य स्थानों पर राहत सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कालीमहाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर असहायों व जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री बांटी। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-2 स्थित गोधना गांव के समीप अपने मूल स्थानों को जा रहे श्रमिकों व मजदूरों को खाने-पीने का जरूरी सामान मुहैया कराया। रामजी गुप्ता ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में प्रवासी श्रमिकों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना मानवता की पुकार है। इस मौके पर बृजेश गुप्ता , दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद थे। वहीं पड़ाव के जलीलपुर स्थित पूज्य माँ श्री सर्वेश्वरी सेवा संघ आश्रम के गुरुदेव बाबा अनिल राम के निर्देश पर जलीलपुर, सूजाबाद सहित आसपास के गांव में करीब 100 परिवारों के बीच दाल आटा, चावल, सरसो का तेल, साबुन, कपड़े, दवा व अन्य सामग्री का वितरण किया गया। चकिया संवाददाता के अनुसार, कोरोना महामारी को देखते हुए स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे मजदूरों के बीच नगर पंचायत की ओर से लगभग 200 मजदूरों में लंच पैकेट का वितरण किया गया। चिकित्सालय परिसर में धूप में खड़े होकर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कतारबद्ध मजदूरों की परेशानी को देखते हुए एसडीएम सीपू गिरी के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा गुरुवार को 15 फिट चौड़ा 75 फिट लंबा टेंट भी लगाया गया जिसके साए में मजदूरों ने थर्मल स्क्रीनिंग करा राहत की सांस ली। नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक कुमार बागी ने कहा कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम के निर्देश पर चिकित्सालय में थर्मल स्क्रीनिंग में पहुंचे मजदूरों की परेशानी को देखते हुए टेंट लगवाए गए हैं। वहीं चिकित्सालय की सीएमएस डा. उषा यादव ने कहा कि चिकित्सालय पहुंच रहे मजदूरों की प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। संदेह होने पर एहतियातन उनकी सैंपलिंग भी कराई जा रही है। इस दौरान सभासद राजेश चौहान, अनिल केसरी, संदीप मौर्य, वैभव मिश्रा, रामबाबू सोनकर, उमेश कुमार, गुलाब मौर्य, विष्णु जायसवाल मौजूद रहे।

सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर श्रमिकों को लंच पैकेट वितरित करते किसान युवा विकास मंच के पदाधिकारी।

सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर श्रमिकों को लंच पैकेट वितरित करते किसान युवा विकास मंच के पदाधिकारी।- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed