फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Consultation on booth management in SP

सपा में बूथ प्रबंधन पर मंत्रणा

Tue, 06 Sep 2016 01:24 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 06 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Consultation on booth management in SP
सपा की बैठक को संबोधित करती विधायक पूनम सोनकर
सपा की ओर से सोमवार को नगर के निर्भयदास मंदिर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बूथ प्रबंधन पर मंत्रणा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। जो चुनाव में बूथ प्रबंधन के साथ पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों का ग्रामीण स्तर पर प्रचार करते हैं। उन्होंने सभी सेक्टर प्रभारियों, नेताओं, जनप्रतिनिधियों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तन,मन,धन से सहयोग करने की अपील की। बताया कि स्थानीय विधान सभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को सिंचाई कालोनी परिसर में होगा। साथ ही सम्मेलन को सफल बनाने की योजना बनायी गई। इस दौरान अमित सोनकर, अश्वनी सोनकर, प्रभुनारायण यादव, मनोज यादव, मुश्ताक अहमद खान, रामसेवक यादव, कमलेश पति कुशवाहा, अरूण कुमार पटेल, जमील अहमद खान, शेर अली, बब्बन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed