{"_id":"6b08413a2ec99440aa0d2002","slug":"5-child-scientists-from-chandauli-selected-for-national-competition-chandauli-news-c-189-1-chl1002-158323-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चंदौली के 5 बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चंदौली के 5 बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
Thu, 26 Nov 2026 07:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चंदौली के पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। इनमें तीन सीनियर और दो जूनियर वर्ग के विद्यार्थी हैं। ये 27 से 29 नवंबर तक वाराणसी के लमही स्थित शियेट पब्लिक स्कूल में प्रतिभाग करेंगे।
यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने दी। सीनियर वर्ग में आदर्श जनता इंटर कॉलेज चतुरीपुर की राखी और दीपा चयनित हुईं। किसान इंटर कॉलेज बरहनी की अवंतिका सिंह और प्रियांशी सिंह का भी चयन हुआ। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैयदराजा से रुपाली कुमार मौर्य और साक्षी सिंह भी इसमें शामिल हैं।
जूनियर वर्ग में यूपीएस तुरवा धानापुर की शिवानी गुप्ता और रितिका का चयन हुआ। यूपीएस जूड़ा हरधन चहनिया की अंशानी और परिनिति भी इसमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में वैज्ञानिक विषयों पर प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण व मूल्यांकन होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संवाद