फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress of Farmers Friendly

कांग्रेस किसानों की हितैषी

Thu, 29 Sep 2016 01:29 AM IST
chandauli
chandauli Updated Thu, 29 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Congress of Farmers Friendly
किसान महापंचायत में मंचासीन पूर्व सांसद राजेश मिश्रा व पिण्डरा विधायक अजय राय व अन्य। - फोटो : chandauli
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक गांव भभौरा में बुधवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेेसजनों ने किसानों का दर्द जाना। कहा कि किसानोें की सच्ची हितैषी कांग्रेस ही है। पार्टी ने अपने कार्यकाल में हमेशा किसानोें की हित में काम किया है। जबकि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार मेें जितना किसानों की अनदेखी और उत्पीड़न किया जा रहा है उतना पहले नहीं था।
विज्ञापन


महापंचायत के मुख्य अतिथि पिंडरा वाराणसी के विधायक अजय राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में 72 हजार करोड़ रुपये किसानो का कर्ज माफ किया था। भविष्य में भी अगर कांग्रेस की सरकार  बनी तो किसानो का कर्ज, बिजली का बिल माफ करने के साथ ही  समर्थन मूल्य पूरा दिया जायेगा। महापंचायत में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को किसानों की सबसे हितैषी  पार्टी बताते हुए मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार तथा  बहुजन समाज पार्टी की नीतियों एवं सिद्धान्तों को समाज एवं किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

विधायक अजय राय ने कहा कि धोती-कुर्ता पहन लेेने से कोई किसान का बेटा  नहीं हो जाता। किसान का बेटा वही होता है जो किसानों के दु:ख दर्द की जमीनी  हकीकत को समझता है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी विपत्ति में पड़े किसानों  की जगह पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने में लगी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा  सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार चाचा, भतीजा और बुआ  में परेशान है। कहा कि बसपा भ्रष्टाचार का  जीता जागता उदाहरण है तथा यह पार्टी भी एक जाति के उत्थान में ही सक्रिय  है। जबकि किसानों के साथ ही जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। ऐसे में सरकार की किसानों के प्रति हमदर्दी सिर्फ एक दिखावा मात्र है। पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कहा कि भारत की अर्थ व्यवस्था का मजबूत हाथ किसान ही अगर भूखा, नंगा रहेगा तो भारत आर्थिक रुप से कभी उन्नति  नहीं कर पायेगा। कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो  10 दिन के अन्दर किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जायेगा। कहा कि कांग्रेस किसानों की हितैैषी रही है और हमेशा उनके लिए खड़ी रहेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्ना और संचालन जिला चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed