फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress brought the country from the bullock cart era to the digital age

कांग्रेस एक पार्टी नहीं, विचारधारा है, कांग्रेस ने दी डिजिटल क्रांति

Tue, 29 Dec 2020 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Congress brought the country from the bullock cart era to the digital age
पीडीडीयू नगर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा है। पार्टी ने देश को बैलगाड़ी युग से डिजिटल क्रांति युग में पहुंचाया है। ये बातें कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह के दौरान नगर के काली महाल में वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित करते हुए वक्ताओं ने कही। इसके पहले ध्वजारोहण किया गया और पार्टी के संविधान को पढ़ा गया। बाद में कांग्रेस नेताओं ने काली महाल से गोधना तक पदयात्रा की।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत नगर के कालीमहाल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क पर में जिलाध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने ध्वजारोहण कर किया। कांग्रेस सेवादल ने पार्टी झंडे को सलामी दी। इसके बाद कांग्रेस संविधान की प्रस्तावना के साथ कांग्रेस पार्टी के उद्देश्य की शपथ भी ली गई। इसके बाद कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा कालीमहाल, ईस्टर्न बाजार, कसाब महाल, मैनाताली, वेस्टर्न बाजार, न्यू महाल, सुभाषनगर, जीटी रोड, बाजार होते हुए चकिया तिराहा, नईबस्ती, कुढ़कला, अमोघपुर, मुग़लचक होते राष्ट्रीय राजमार्ग होते रेमा गांव मोड़ से गोधना गांव पहुंचा। यहां हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने देश में बांध, नहर, अस्पताल, सड़क, स्कूल, विज्ञान के क्षेत्र में देश का काफ़ी विकास हुआ। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई। किसान, बुनकर, महिलाएं, व्यापारी, नौजवान सभी परेशान हैं। पदयात्रा और सभा में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, मधु राय, सतीश बिंद, नारायण मूर्ति ओझा, आनंद शुक्ला, अशोक यादव, बृजेश गुप्ता, कमरुल बारी,शाहिद तौसिफ, दयाराम पटेल, विजय कुमार गुप्ता,संजय मिश्र, जयप्रकाश पटेल, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, श्वेता सिद्धिदात्रि, संगीता सिंह, इंद्रावती देवी, फ़ाजिल, मो.नईम, उषा यादव, ख़ुर्शीद आलम, नवीन पांडेय , मारूफ अंसारी रहे।
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता कपिलदेव तिवारी, मतीउल्लाह क़ुरैशी, बिंद्रा प्रसाद, लजीज क़ुरैशी, हाजी निशार अहमद, रमेश पाल, केदारनाथ जायसवाल को माल्यार्पण कर और उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी के प्रदेश सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में कांग्रेस संदेश पद यात्रा निकाली गयी। इसके पूर्व पार्टी का झंडारोहण किया गया। पदयात्रा सघन तिराहे से शुरू होकर डॉ. आंबेडकर और संत रविदास प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यापर्ण किया। इस दौरान नेताओं ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अरुण द्विवेदी, धनंजय सिंह, प्रदीप पांडेय, अकलू पाठक, धरनीधर तिवारी, दयाराम कवि, रामानंद यादव, जुनैद खां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed