फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congress and SP district presidents placed under house arrest; opposition calls it an attack on democracy.

Chandauli News: कांग्रेस और सपा जिलाध्यक्ष नजरबंद, विपक्ष ने बताया लोकतंत्र पर हमला

Thu, 23 Jul 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Congress and SP district presidents placed under house arrest; opposition calls it an attack on democracy.
​चकिया तिराहे पर धरना देते सपा कार्यकर्ता। संवाद
चंदौली। जिले में बुधवार को पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। नेताओं का आरोप है कि उन्हें घर से बाहर निकलने से रोका गया। विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लेने के बाद दोनों दलों में भारी रोष है। बुधवार को सपा के धरना प्रदर्शन की आशंका को लेकर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर को उनके बट्ठी स्थित आवास में हाउस अरेस्ट कर दिया। वही, एसडीएम आकांक्षा सिंह के निर्देश पर तहसील मुख्यालय पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर किया गया था।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है और विपक्षी नेताओं को आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए नजरबंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य और अधिकारों को लेकर नई दिल्ली में आंदोलन कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांगों पर विचार करने के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है। वहीं, अंजनी सिंह ने कहा कि पुलिस ने उन्हें पूरी रात घर में ही रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामजी गुप्ता को आधी रात में हाउस अरेस्ट किया गया। रामजी गुप्ता ने बयान जारी कर कहा कि कब तक हमें घर में कैद करके रखा जाएगा, कोई यह बताने वाला नहीं है। इसी तरह कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, जिला महासचिव रमेश पांडेय और गुलाब गुप्ता को भी उनके आवास पर नजर बंद रखा गया।

इनसेट-
-------

हाउस अरेस्ट के विरोध में सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के नेताओं को हाउस अरेस्ट करने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मानस नगर से चकिया तिराहे पर स्थित गंजी प्रसाद की प्रतिमा स्थल तक जुलूस निकाला और धरना दिया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। प्रेमनाथ तिवारी ने शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान प्रेम तिवारी, रामनाथ, संतोष पाठक, मुलायम सिंह यादव, कमलेश यादव, केदार यादव, सियाराम, संजय कुमार, विवेक यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed