फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Complete toilet construction by May 31, otherwise action will be taken

31 मई तक पूरा करें शौचालय निर्माण अन्यथा होगी कार्रवाई

Sat, 09 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Complete toilet construction by May 31, otherwise action will be taken
नौगढ़/चकिया। तहसील सभागारों में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने पंचायत सचिवों व तकनीकी सहायकों संग बैठक की। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण को 31 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य में लापरवाही पाए जाने पर पंचायत सचिवों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कहा कि पीएम आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन व निर्माण कार्यों में पंचायत सेक्रेटरियों की लापरवाही से शौचालय निर्माण कार्य अधूरे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए गांव में चल रहे कार्यों को पूरा कराने को कहा। साथ ही गांव के रोजगार सेवकों, सफाईकर्मियों, कोटेदारों, आशा बहुओं से गांव के लोगों से एंड्राइड मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एपडाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। डी सी मनरेगा धर्मजीत सिंह ने कहा कि बाहर से आए हुए लोगों को मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध कराया जाए। इसमें शिथिलता बरती गई तो तकनीकी सहायक जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया, बीडीओ सुदामा यादव, एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव, वीडीओ महेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, गुड्डू प्रसाद, आशुतोष सिंह, खंड प्रेरक ज्ञानेंद्र प्रताप साहनी, अजय कुमार सिंह मौजूद रहे। वहीं चकिया में सीडीओ ने कोरोना महामारी को देखते हुए स्थानीय खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अधीनस्थों से प्रत्येक घर जाकर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने निगरानी समिति के अध्यक्ष गाम प्रधान, सेक्रेटरी, लेखपाल, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रोजगार सेवक कोटेदार आदि से बाहर से आए हुए लोगों की सूचना देने के निर्देश दिए। कहा कि बाहर से आए हुए लोगों को 21 दिन तक घर के अंदर रहने का निर्देश दिया जाए। 21 दिनों तक क्वारंटीन करने के बाद अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर हाथ पर रबड़ स्टांप लगाने के बाद उन्हें सामान्य जीवन जीने दिया जाए। इस मौके पर डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, बीडीओ सरिता सिंह, बीईओ चंद्रशेखर आजाद, प्रभारी एडीओ पंचायत अशोक कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed