फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Complete projects under construction in time: DM

निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से करें पूरा: डीएम

Sun, 24 Jan 2021 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Complete projects under construction in time: DM
चंदौली। डीएम संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में निर्माणाधीन 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी कार्यदायी एंजेसिंयों को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित समस्त निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी से कार्य करते हुए समय से निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी एंजेंसियों से कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। किसी परियोजना में रिवाइज व रि-एस्टीमेट की नौबत न आये इसका भी ध्यान रखें। उन्होंने महामाया पालिटेक्निक भवन में सभी कमियों को अविलंब दूर कराकर हैंडओवर कराने का निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की समीक्षा करते हुुए अधिशासी अभियंता सी एंड डीएस से कहा कि अवशेष कार्य पूर्ण कराकर हैंडओवर कराएं। वही राजदरी-देवदरी का टूरिज्म स्थल के रूप में विकास के कार्य को मानक के अनुसार समय से पूर्ण कराने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता सी एंड डीएस को दिए। कहा कि कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। राजकीय बालिका इंटर कालेज सैयदराजा एवं बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य माह फरवरी तक पूर्ण करा लिये जाने के निर्देश दिए। डीएम ने सदर तहसील के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ कराने के निर्देश निर्माण एजेंसी पैकफेड के अभियंता को दिए। राजकीय महिला महाविद्यालय नियामताबाद का निर्माण कार्य मिट्टी भरने के साथ ही मानक के अनुसार कार्य कराने के कड़े निर्देश राजकीय निर्माण निगम के अभियंता को दिए। अंत में डीएम ने सैयदराजा-चंदौली मझवार में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में अपेक्षित तेजी लाकर निर्माण कार्य को पूरा कराने के साथ संपर्क मार्गों को भी पूर्ण करा लेने का निर्देश सेतु निगम के अभियंता कोे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed