{"_id":"6331ffdbf6c35f108e1cf509","slug":"complaint-for-seeking-convenience-fee-on-tubewell-connection-reached-dm-chandauli-news-vns6762383155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम तक पहुंची ट्यूबवेल कनेक्शन पर सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम तक पहुंची ट्यूबवेल कनेक्शन पर सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान किसानों ने ट्यूबवेल का कनेक्शन देने की एवज में सुविधा शुल्क मांगे जाने की शिकायत की। जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कहा अधिकारियों से कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि ऐसी शिकायतें आईं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने पर सहायक अभियंता सिंचाई चंद्रप्रभा को स्पष्टीकरण जारी किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुसार कृषक बंधुओ को भरपूर बिजली, सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी, खाद और बीज की व्यवस्था करें। उनकी जो भी समस्याएं हैं उनका त्वरित समाधान हो।
एक ही समस्या बार-बार न आये, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। किसान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली एक-एक शिकायत का समाधान समय से हो।किसान दिवस की बैठक में विद्युत विभाग की ज्यादातर शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि पशुओं में तेजी से फैल रही लंपी बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन सभी पशुओं को अवश्य लगवाएं। जहां कहीं भी इस बीमारी के लक्षण दिखे तो नजदीकी पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क करें या कंट्रोल नं0- 05412-262197 पर सूचित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, उपनिदेशक कृषि, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता नलकूप, जिला उद्यान अधिकारी रहे।
विज्ञापन
--
इनसेट--
बैठक में छाया रहा सिंचाई का मुद्दा
चंदौली। बैठक में किसान दीनानाथ श्रीवास्तव ने गुलाब बंधी और अन्य बंधी से संबंधित माइनर में पानी छोड़ने की मांग किया। क्षतिग्रस्त कुलावें के मरम्मत की मांग की। किसान मुन्ना सिंह ने अगहर नाला पर सिंचाई व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की। मणिदेव चतुर्वेदी ने धानापुर में ग्राम-विरना में 500 एकड़ के लिए सिंचाई की व्यवस्था और बहोरी, बसगावां ड्रेन की सफाई की मांग की।नौगढ़ के बलदाऊ सिंह यादव ने बताया कि मेरी भैंस किसी अज्ञात बीमारी से मर गई, जिसका इलाज पशु चिकित्सक ने किया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी मामलों में जांच कर आख्या प्रस्तुत करें।संवाद
---
इनसेट--
दस दिनों से जला है लिफ्ट कैनाल का ट्रांसफार्मर
चंदौली। महदेऊर के निवासी अशोक सिंह ने बैठक में बताया कि 29 करोड़ रुपये से निर्मित सलेमपुर महदेऊर में स्थित लिफ्ट कैनाल पर दो की जगह एक ही ट्रान्स्फार्मर लगा है, जो विगत 10 दिनों से जला हुआ है। जिससे सिंचाई कार्य पूर्णत: बाधित है। जिलाधिकारी ने अधीशासी अभियन्ता विद्युत को ट्रान्स्फार्मर को बदलने का निर्देश दिया। संवाद
रिपोर्ट-अमरेंद्र पांडेय