फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Collision with a car coming from the wrong direction, constable dies, seven injured including the outpost in-charge

Chandauli News: गलत दिशा से आ रही कार से टक्कर, सिपाही की मौत, चौकी इंचार्ज समेत सात घायल

Thu, 07 Aug 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Collision with a car coming from the wrong direction, constable dies, seven injured including the outpost in-charge
चौबेपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड बरियासनपुर के सामने बुधवार सुबह दो कार की टक्कर में अंबेडकर नगर निवासी और चंदौली के आरक्षी वीर बहादुर यादव (32) की मौत हो गई।
विज्ञापन

वीर की 31 नवंबर की शादी होने वाली थी। वहीं, सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भूपौली चौकी इंचार्ज समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आरक्षी के शव को चौबेपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। रात में अंबेडकरनगर लेकर रवाना हो गए।
चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भूपौली चौकी इंचार्ज और प्रतापगढ़ के अंतु थाना क्षेत्र के शिवराजपुर के अमित सिंह, उनकी पत्नी रीता सिंह, कैली निवासी सोनू पांडेय, भूपौली चौकी पर तैनात सिपाही वीर बहादुर यादव वैगनआर कार से रिंग रोड-3 गंगा पुल से होकर वाराणसी से जा रहे थे। सभी को प्रतापगढ़ दरोगा अमित सिंह के घर जाना था। कार वीर बहादुर यादव चला रहे थे। संदहा चौराहे से 100 मीटर पहले सुबह लगभग 9.30 बजे बरियासनपुर के पास अचानक गलत दिशा में सामने से आ रही क्रेटा से वैगनआर कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगनआर चला रहे सिपाही वीर बहादुर सिंह यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दरोगा अमित सिंह (30), उनकी पत्नी रीता सिंह (26), मित्र सोनू पांडेय घायल हो गए। क्रेटा सवार सकलडीहा थाना क्षेत्र के बढ़वल निवासी मिथिलेश सिंह, बेटा प्रकाश सिंह, बहू अन्नू सिंह व नाती काव्यांश भी घायल हो गए। राहगीरों व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चांदपुर, चिरईगांव व जाल्हूपुर पुलिस चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों ने घायलों को बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सिपाही वीर बहादुर को मृत घोषित कर दिया। चौबेपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि दरोगा अमित सिंह को गंभीर चोटें हैं। दिशा भ्रम को लेकर दोनों वाहन आमने-सामने टकराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के बसरवारी निवासी पुलिस कर्मी वीर बहादुर दो माह पूर्व अपने घर गए थे। बड़े भाई विनोद ने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर को वीर बहादुर की शादी तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed