फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Collision between car and auto, five people injured

Chandauli News: कार और ऑटो में हुई भिड़ंत, पांच लोग घायल

Thu, 02 Jan 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Collision between car and auto, five people injured
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बबुरी-पीडीडीयू नगर मार्ग पर लालापुर मोड़ से पहले बुधवार को तेज रफ्तार कार और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर एक बजे अलीनगर से एक ऑटो पर पांच लोग पानी लेकर बबुरी जा रहे थे। बबुरी की तरफ से एक कार ट्रक को ओवरटेक करने के बाद सामने से आ ऑटो से टकरा गई। हादसे में कार का आगे का टायर फट गया। इसके बाद कार छोड़कर चालक भाग गया। वहीं, ऑटो में सवार शहनवाज (22) निवासी अलीनगर, बलेंदर यादव (40) निवासी बसनी सकलडीहा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया। इनके अलावा विजय गोंड (32) निवासी तेजोपुर सैयदराजा, शाहिल (32) निवासी संघती सकलडीहा और अशोक चौहान (40) निवासी मुटकुट्टा, सकलडीहा को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों अपने घर चले गए। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed