फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CM took information about the cultivation of strawberries and black rice

सीएम ने स्ट्रॉबेरी व काले चावल के खेती की ली जानकारी

Sun, 06 Nov 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
CM took information about the cultivation of strawberries and black rice
महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में स्टॉलों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर जनपद के विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर किया। साथ ही प्रदर्शनी में विभागों की ओर से लगाए गए 28 स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ऐरोकोनिक विधि से स्ट्राबेरी की खेती और काले चावल के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सैयदराजा में बन रहे मेडिकल कालेज के मॉडल सहित अन्य स्टालों का गहनता से निरीक्षण किया। सीएम के आगमन को लेकर महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसमें एक जनपद-एक उत्पाद के तहत जरी जरदोजी, हस्तशिल्प मोमेंटो, लकड़ी का खिलौना, हवाई चप्पल, अगरबत्ती सहित करीब ढाई दर्जन स्टाल लगाए गए थे। प्रदर्शनी में उद्योग विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, महिला कल्याण, उद्यान, मत्स्य, कृषि, महिला कल्याण, श्रम, ग्राम विकास, पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, वन, पशुपालन व स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारी-बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान केवीके की ओर से लगाए गए ऐरोकोनिक विधि के जरिए स्ट्राबेरी की खेती के बाबत प्रभारी एमपी सिंह से उत्पाद आदि के बारे में पूछा। वहीं दुनिया में पहचान बन रहे काले चावल के उत्पादन और निर्यात से संबंधित जानकारी प्राप्त की। काले चावल का अवलोकन कर उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। सीएम जनपद में निर्मित किए जा रहे हवाई चप्पल के स्टाल पर भी पहुंचे। उन्होंने स्टाल पर मौजूद एमएम रहमान से हवाई चप्पल के निर्माण से संबंधित जानकारी हासिल की। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए मेडिकल कॉलेज का माडल देखकर हिदायत दी कि शीघ्र मेडिकल कालेज का निर्माण पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed