{"_id":"6367ee820c6dbd171e192f2e","slug":"cm-gave-a-gift-of-963-52-crores-to-chandauli-chandauli-news-vns6823935101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने चंदौली को दिया 963.52 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने चंदौली को दिया 963.52 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में बटन दबाकर परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते सीएम योगी आदि
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चंदौली को 963.52 करोड़ की सौगात देते हुए कहा कि यहां के किसानों के पुरुषार्थ और मेहनत से ही चंदौली ने वैश्विक पटल पर अपना स्थान बनाया है। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल कॉलेज के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 88.99 करोड़ की 33 परियोजनाओं का लोकार्पण और 874.53 करोड़ की 24 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर रविवार की दोपहर 2:02 बजे मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल कॉलेज मैदान पर उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनपद में चल रहे विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ और अवलोकन किया। प्रदर्शनी में चंदौली का विशिष्ट काला चावल, जरी जरदोजी, काष्ठ के खिलौने से लेकर सब्जी की विभिन्न उन्नत प्रजातियों को देखा। साथ ही जिले की वन्य संपदा और पशु पक्षियों के बारे में भी जानकारी ली। जिले के सभी विभागों ने भी प्रदर्शनी लगाई थी। पंचायती राज विभाग ने ग्राम सचिवालय, इज्जत घर और सामुदायिक शौचालय का मॉडल प्रदर्शनी में लगाया था। जिसे सीएम योगी ने गौर से देखा और प्रशंसा की। इसे बाद सीएम ने पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गोद मेें लेकर दुलारा भी। इसके बाद दो महिलाओं की गोद भराई की। प्रदर्शनी और अन्नप्राशन कार्यक्रम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे। भारत माता की जय और हर- हर महादेव के नारे से जनसभा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि विगत छह माह में मैने तीन बार चंदौली आने का प्रयास किया पर बारिश और अन्य कारणों की वजह से नहीं आ सका। मैं सबसे पहले आप सभी भाई-बहनों बीजेपी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मुझे आज चंदौली के लिए लगभग एक हजार करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। कहा कि चंदौली जनपद उत्तर प्रदेश का एक कृषि उत्पादक जनपद है। खेती-किसानी के कारण इस जनपद की अपनी एक पहचान है। यह सौभाग्य है कि बाबा कीनाराम और अवधूत भगवान राम का आशीर्वाद इस जनपद को मिला। यहां के किसानों ने अपने मेहनत और पुरुषार्थ से चंदौली को देश और दुनिया में एक नई पहचान दी है। सीएम ने कहा कि आरोग्यता के साथ-साथ विरासत के सम्मान के तहत चंदौली में बाबा कीनाराम के नाम से मेडिकल कॉलेज बन रहा है। जब 2023 में यह बनकर तैयार हो जाएगा तो चंदौली के नौजवानों को मेडिकल की शिक्षा और लोगों को चिकित्सा के लिए बीएचयू और अन्य संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जनपद के अलावा बिहार के लोगों को भी मेडिकल की सुविधाएं मिलेंगी। विगत पांच वर्षों में चंदौली ने विकास की नित्य नई ऊंचाईयां प्राप्त की हैं। आकांक्षात्मक जनपद को सामान्य जनपद की ओर बढ़ाने में आपलोगों ने सबसे बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है। चंदौली ने नीति आयोग से कई सारे पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
ऐसा करें कि दुनिया के बाजार में छा जाएं चंदौली के उत्पाद
सीएम योगी ने कहा कि चंदौली में इंडो इजराइल सब्जी अनुसंधान केंद्र बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि मैं बलिया से यहां आया हूं। बलिया के किसानों द्वारा जो सब्जी उत्पादित की जाती है उसको देश-विदेश में पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मैं चंदौली के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि वे ऐसा कार्य करें कि यहां के किसानों के उत्पाद दुनिया के बाजार में छा जाएं। कहा कि यहां 62 करोड़ से फिश मार्केट बनाया जा रहा है जो किसानों को रोजगार उपलब्ध कराएगा। कहा कि मॉडल आईटीआई का निर्माण प्रदेश के पांच जनपदों में हो रहा है। चंदौली भी उनमें एक है।
इन परियोजनाओं को किया लोकार्पण
-राजदरी-देवदरी जलप्रपात, इको टूरिज्म, लागत-419.02 लाख।
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मैढ़ी, चंदौली, लागत-610.31 लाख।
-पचखारी उपकेंद्र से संबंधित 13.8 किमी तक 11 केवी लाइन का निर्माण,लागत-347.21 लाख।
-बबुरी फीडर का विभक्तिकरण,लागत-51.74 लाख।
-धीना फीडर का विभक्तिकरण, लागत-21.14 लाख।
-विद्युत उपकेेंद्र डिग्री कॉलेज में 11 केवी लाइन का निर्माण-लागत-395 लाख।
-भूपौली पंप नहर आधुनिकीकरण परियोजना, लागत-496 लाख।
-मुगलसराय तहसील के आवासीय भवनों का निर्माण, लागत-477.28 लाख।
-वन स्टॉप सेंटर के भवन का निर्माण, लागत-48.690 लाख।
-नवीन मंडी में कृषक सहायता कक्ष सहित अन्य कार्य, लागत-258.46 लाख।
-नवीन मंडी में हाट मिक्स पद्धति दुवारा निर्माण कार्य, दुकान आदि, लागत-278.29 लाख।
-लाखापुर मेें गोधना हरिजन बस्ती पक्की सड़क लेपन कार्य, लागत-45.63 लाख।
-धानापुर में डेढ़ावल मार्ग से महरइयां, रायपुर तक सड़क निर्माण, लागत-73.94 लाख।
-चकिया जमालपुर सढ़ान ईदगाह मार्ग, लागत--222.88 लाख।
-टी-07 से रुपेठा मार्ग, लागत--181.27 लाख।
-टी-06 से पूर्वा वाया चकिया मार्ग निर्माण, लागत--173.63 लाख।
-टी-07 से नौगराहा वाया हर्दिका मार्ग, लागत--134.72 लाख।
-टी-03 जगदीशपुर वाया मसौनी मार्ग, लागत-275.51 लाख।
-अवही से गौसपुर वाया कमालपुर मार्ग, लागत-367 लाख।
-अलीनगर से लंका मार्ग, लागत--229.16 लाख।
-मुगलसराय चकिया से सेंगर मार्ग, लागत--312.70 लाख।
-टी-03 से केशवपुर मार्ग, लागत-284.05।
-सैदपुरा से अमरा वाया चंदौली-कैली मार्ग, लागत--384.04 लाख।
-एनएच-2 नौबतपुर मार्ग से मुढ़ा, लागत--499.37 लाख।
-बढ़वल राजवाहा पर शिवगढ़ से बर्थराकला संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य, लागत-169.410 लाख।
-मारुफपुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य, लागत--138.57 लाख।
-सकलडीहा तुलसी आश्रम अमड़ा मार्ग से कपसिया मार्ग का निर्माण कार्य, लागत--184.330 लाख।
-असना डीह बाबा मंदिर से ककरैत मार्ग निर्माण, लागत--209.320 लाख।
-असना संपर्क मार्ग से ककरैत मार्ग, लागत-299.180 लाख।
-धनाइतपुर नहर ग्राम से चारी तक सड़क निर्माण, लागत-209.340 लाख।
-बड़ौदा खालसा संपर्क मार्ग से आमदपुर होते हुए मेढ़वा तक सड़क निर्माण, लागत-174.170 लाख।
-चंदौली धरौली मार्ग-870.67 लाख।
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
-सकलडीहा में नवीन ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय का निर्माण कार्य, लागत--1169.12 लाख।
-गौ संरक्षण केंद्र, चतुरीपुर खुर्द, लागत--120 लाख।
-चकिया में ईसीआरपी के तहत एक नग 32 बेडेड का निर्माण, लागत--94.46 लाख।
-ईसीआरपी के तहत भोगवारा, धानापुर, नौगढ़, मैढ़ी में 20 बेडेड का निर्माण--129.08 लाख।
-ईसीआरपी के के तहत चंदौली, शहाबगंज सहित अन्य जगहों पर 13 नग 6 बेडेड का निर्माण, लागत-125.84 लाख।
-भोजापुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य, लागत-24.94 लाख।
-सकलडीहा के सदलपुरा स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण, लागत--24.94 लाख।
-सकलडीहा के ताराजीवनुपर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण, लागत-24.94 लाख।
-नियामताबाद के बहादुरपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण, लागत-24.94 लाख।
-चकिया में टी-03 से देवदत्तपुर मार्ग निर्माण, लागत--269.05 लाख।
-चकिया के गोलाबाद से मलवरियां, लोवारी अमदहां मेन मार्ग,लागत-303.78 लाख।
-चंदौली में मोहनसराय से चकिया मार्ग चौड़ीकरण, लागत--32884.010 लाख।
-चंदौली, सकलडीहा, सैदपुर मार्ग का निर्माण, लागत-49492.570 लाख।
-सकलडीहा में जीटी रोड से बिछिया मार्ग का चौड़ीकरण, लागत-169.180 लाख।
-जनौली चिलबिली मार्ग पर अगहरवीर बहोरिया नाले पर बाक्स कलवर्ट, पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, लागत-136.300 लाख।
-कमालपुर एवती मार्ग आलमखातोपुर से करजरा होते हुए महुरा ब्राह्मण बस्ती संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य, लागत-210.320 लाख।
-चकिया में लेवा-इलिया मार्ग के कर्मनाशा नदी पर सेतु के पहुंच मार्ग, लागत-570.170 लाख।
-चकिया में भगवान पाल के पोखरा, हरिजन बस्ती से होते हुए समसेरपुर तक संपर्क नव निर्माण, लागत-131.400 लाख।
-चकिया में प्राथमिक पाठशासा से होते हुए जनपुर माइनर तक मार्ग, लागत-155.720 लाख।
-चकिया में में कुड़ा राजवाहा से मझगांवा तक मार्ग का नव निर्माण, लागत--59.060 लाख।
-शहाबगंज से बढ़गांवा मेन रोड से पाल बस्ती, मौर्या बस्ती सहित अन्य मार्ग का पक्कीर निर्माण और पुलिया निर्माण, लागत-402.410 लाख।
-शहाबगंज मेन बाजार, मल्लाह बस्ती, सीसी रोड एवं पक्की मार्ग का निर्माण, लागत-424.490 लाख।
-शहाबगंज के डुमरी मेन रोड से हरिजन बस्ती होते हुए, सैदपुर, केराय गांव तक मेन मार्ग का सीसी और पक्की निर्माण-181.980 लाख।
-शहाबगंज के परवनापुर से पचपरा एवं रमैया बाबा तक मार्ग और पुलिया का निर्माण, 324.910 लाख।

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में बच्चे को अन्नप्राशन कराते सीएम योगी आदित्यनाथ। संवाद- फोटो : CHANDAULI

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में महिला की गोद भराई करते सीएम योगी आदित्यनाथ। संवाद- फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन