फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clouds of sorrow loom over the procession of happiness father funeral procession was taken out

Chandauli News: खुशियों की बरात पर छाए गम के बादल, बेटे का सेहरा बंधने से पहले उठी पिता की अर्थी, गम का माहौल

Sun, 01 Jun 2025 06:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 06:11 PM IST
सार

बेटे का सेहरा बांधने से पहले पिता की मौत से शादी का खुशियों वाला माहौल गम में बदल गया घटना सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव की है। बरात बिहार की भभुआ जानी थी सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी तभी अचानक पिता की तबियत बिगड़ी अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम छा गया है। 

विज्ञापन
Clouds of sorrow loom over the procession of happiness father funeral procession was taken out
दूल्हा, Groom, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सैयदराजा थानाक्षेत्र के नौबतपुर गांव में रविवार को एक बेटे की बारात निकलने से पहले रविवार को पिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोगों में शादी की खुशी गम में बदल गई। वहीं आसपास के लोग और रिश्तेदारों की मौके पर भीड़ जुट गई। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन


परिवार के लोगों के अनुसार भीगव यादव की अचानक दोपहर में तबीयत खराब हुई और परिजनों नें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई। आपको बता दें कि सैयदराजा थानाक्षेत्र के नौबतपुर गांव निवासी भीगव यादव 60 के घर पर बेटे संदीप कुमार की शादी के लिए बारात निकलने वाली थी।
विज्ञापन


एक तरफ संदीप को सेहरा बांधने की तैयारी चल रही थी। वहीं गांव और रिश्तेदारी से आए हुए लोग बारात जाने की खुशी में तैयारी करने में जुटे थे। इसी बीच भीगव यादव की हालत अचानक काफी खराब हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने भीगव को नाजूक हालत होने पर पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने भीगव यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी के बाद भीगव के परिवार में शादी की खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। परिवार के लोगों ने बताया कि संदीप की बारात बिहार प्रांत के भभुआ जिले में जाने वाली थी,लेकिन अचानक दूसरी घटना होने से परिवार के लोग काफी दुखी हैं।


वहीं शादी वाले दिन दूल्हे के पिता के मौत की खबर मिलते ही पास पड़ोस और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई अनहोनी को लेकर हर कोई स्तब्ध दिख रहा था। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजय कुमार ने कहा कि भीगव यादव इलाज के पहले ही मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed