फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   cleaning in Village

गांवों में की सफाई

Thu, 22 Jan 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 22 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
cleaning in Village
क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जटाधारी पीजी कालेज
विज्ञापन
में बीए के छात्र-छात्राओं द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं की ओर से रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने मझिलेपुर मलिन बस्ती में पहुंचकर साफ-सफाई की ।

वहीं दूसरी व तीसरी इकाई की तरफ से डा. राजेश कुमार शर्मा एवं आदित्य कुमार यादव के नेतृत्व में जमालपुर तिरगावां एवं नदेसर मलिन बस्तियों में शिविर का आयोजन किया गया।

 इस दौरान स्वयंसेवकों और सेविकाओं द्वारा अभियान चलाकर बस्ती की साफ-सफाई की गई। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ओमप्रकाश सिंह एवं जटाधारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राममूरत यादव द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इसके पूर्व छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, राकेश कुमार गोंड, सत्यनारायण, सुभाष सिंह एवं मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed