फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   City and district covered with Ramnami flags, Diwali will be celebrated today

Chandauli News: रामनामी झंडे से पटा नगर और जिला, आज मनेगी दीपावली

Mon, 22 Jan 2024 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
City and district covered with Ramnami flags, Diwali will be celebrated today
पीडीडीयू नगर। अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बाल स्वरूप रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व पूरा जिला राममय हो गया है। घरों और सार्वजनिक स्थलों पर रामनामी ध्वज से पट गए हैं। सभी देवालयों की साफ सफाई के बाद विद्युत झालरों से सजा दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं विभिन्न संगठनों ने देव मंदिरों पर पहुंच कर साफ सफाई की और लोगों से सोमवार को दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया। देव मंदिरों पर रविवार की शाम भी दीप सजाई गई। वहीं भजन कीर्तन का सिलसिला भी चलता रहा। सोमवार को देवालयों पर एलईडी पर अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। वहीं जगह जगह भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। वहीं अलग अलग स्थानों पर राम लक्ष्मण जानकी सहित अन्य देवी देवताओं की झांकी सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिरों पर रामगीत का प्रसारण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में नगर पालिका की ओर से बीस मंदिरों की साफ सफाई कराकर विद्युत झालरों की सजावट की गई है। वहीं पूरे नगर में सार्वजनिक स्थानों पर राम नाम लिखे झंडे लगाए गए हैं। 22 जनवरी को यहां भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके पूर्व यहां एलईडी लगाकर अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। नगर के गिधौली में बउरहवा बाबा मंदिर पर सभासद सुरेंद्र चौहान की देख-रेख में, नई बस्ती में काली मंदिर पर सभासदपति राजेश चौहान की देखरेख में, कैलाशपुरी में निधि तिवारी के नेतृत्व में सुंदरकांड और शाम में श्रीराम झांकी सजाई जाएगी। इस मौके पर यहां पांच हजार दीपक जलाए जाएंगे। वहीं काली महाल में सभासद रत्ना गुप्ता के पुत्र नितिन गुप्ता की ओर से मंदिर परिसर को जय श्री राम के झंडों से पाट दिया गया। पूरे परिसर में श्रीराम की आकर्षक पेंटिंग व रंगोली बनाई गई। नितिन गुप्ता ने बताया कि मंदिर परिसर को आकर्षक झालरों से सजाया गया और प्राण प्रतिष्ठा के दिन 51 सौ दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल नगर में सभासद भारती यादव की देखरेख में व सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर पूर्व सभासद भानू तिवारी की देखरेख में दीपक जलाए जाएंगे। अलीनगर में सभासद ममता चौहान की देखरेख में भजन कीर्तन व सुंदरकांड का आयोजन किया गया है। इसी तरह सोमवार को दोपहर एक बजे शाहकुटी चौराहे पर 51 किलो का केक काटने की तैयारी की गई है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और चढ़दी कला कार सेवा संस्था की ओर से नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा के समीप शाम पांच बजे पुड़ी सब्जी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
चहनिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रामगढ़ स्थित गांव में श्रीरामलीला समिति की ओर से सोमवार को हनुमान मंदिर से पूरे राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान की झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद प्रसाद वितरित होगा। टांडाकला संवाददाता के अनुसार टांडा कला सोनबरसा में सोमवार को हवन पूजा के बाद दीपोत्सव के साथ श्रीराम झांकी निकाली जाएगी। दिन में 11 बजे हनुमान मंदिर सेमरी पर हवन पूजा होगा। वहीं 12 बजे दोपहर से रामलीला समिति के कार्यकर्ताओं की ओर से राम दरबार की झांकियां निकल जाएगी। वहीं हनुमान मंदिर पर 251 किलो के लड्डू का भोग लगाया जाएगा। क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर गांव में श्री हनुमान मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा 21 जनवरी से 22 जनवरी तक अखंड हरि कीर्तन भजन हो रहा है। एवं 22 जनवरी शाम को भंडारे का भी आयोजन किया गया है।



पीडीडीयू नगर। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व अलग अलग स्थानों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न संगठनों की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम राम, भ्राता लक्ष्मण, माता जानकी, भक्त हनुमान सहित अन्य देवी देवताओं की झांकी को रथ पर सवार कर गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा पूरे इलाके में भ्रमण करते हुए राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के गौरव का एहसास दिलाया। इससे पूरे इलाका राममय बना रहा।

धीना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के एवती एवं रामरूपदासपुर में रविवार को ब्राह्मण हितकारिणी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ झांकी शोभायात्रा निकाली गई। केशरिया वस्त्र पहने भक्त राम, लक्ष्मण और माता जानकी की झांकी के साथ पूरे इलाके का भ्रमण किया। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए और मांगलिक गीत गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान लोगों से सोमवार को घरों में और मंदिरों में साफ सराई कर दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया गया। शोभा यात्रा में नंदलाल, राजू सिंह, श्रीराम चौबे, संतोष सिंह, रमाकांत सिंह, गोपाल प्रसाद, दारा सिंह, रिपुसूदन पांडेय आदि उपस्थित रहे। चहनिया संवाददाता के अनुसार भाजपा नेता योगेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कस्बा स्थित शिव मंदिर से रविवार को लाग विमान के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में उदय प्रताप सिंह, डाॅ. अखिलेश अग्रहरी, डाॅ. अरविंद पांडेय, डाॅ. अजय सिंह, दीपक जायसवाल, अमृत चौरसिया, अमन सिंह, गोपाल गुप्ता, सुजीत सिंह, सतीश गुप्ता, संकठा राजभर, सरिद्वार यादव, संतोष विश्वकर्मा, विपुल सिंह आदि शामिल रहे। धानापुर संवाददाता क्षेत्र के भदाहूं कांधरपुर स्थित राम जानकी कुटी से रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में उत्सव रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा कुटिया से शुरू होकर खड़ान, ब्लाक मुख्यालय सहित कस्बा का पूरा भ्रमण किया। यात्रा के दौरान पूरा कस्बा जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायान रहा। यात्रा में ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, सुजीत जायसवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, विमल सिंह दादा, मनोज सिंह, अशोक सिंह, सूरज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed