फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Citizens started a sit-in protest demanding six-lane in the city

Chandauli News: नगर में सिक्सलेन की मांग को लेकर नागरिकों ने शुरू किया धरना

Sun, 19 Jan 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Citizens started a sit-in protest demanding six-lane in the city
पीडीडीयू नगर। पड़ाव से गोधना तक निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क को नगर में फोरलेन किए जाने से नाराज लोगों ने शनिवार को आर्य समाज मंदिर पर धरना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि सिक्सलेन सड़क के निर्माण की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पीडीडीयू नगर में सिक्सलेन सड़क के निर्माण के दौरान विस्थापित होने वाले दुकानदारों को दूसरी जगह दुकान आवंटित करने की भी मांग की।
विज्ञापन

धरने के दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए संतोष कुमार पाठक ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन पर बड़ा रेलवे यार्ड है और अति व्यस्त रेलवे स्टेशन भी है। इस स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आसपास के जिलों व राज्यों के लोग भी आते हैं। इसके चलते पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में अक्सर यातायात जाम की समस्या बनी रहती है। उनका कहना था कि जाम की समस्या से निजात के लिए सिक्सलेन सड़क का निर्माण जरूरी है। उन्होंने सुभाष पार्क से चकिया तिराहे तक सिक्स लेन फ्लाईओवर बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सिक्सलेन सड़क के निर्माण के लिए रोड के दोनों तरफ पीडब्लूडी की पर्याप्त जमीन है। सभासद आरती यादव ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी लोगों को सिक्सलेन सड़क के निर्माण के लिए आगे आना होगा। चंद्रभूषण मिश्रा ने भी सिक्सलेन सड़क बनाने की मांग की। इस दौरान सोनू सिंह, अंशु चतुर्वेदी, ज्ञान पांडेय, पिंटू सिंह राजपूत, लक्ष्मण सिंह, शमीम मिल्की, संजय कुमार, प्रतिमा सिंह, विकास राव, विपिन कुमार, संजय सिंह, नवीन पांडेय, अजीत पाल, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed