फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children showed stamina in children's sports competition

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

Wed, 17 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Children showed stamina in children's sports competition
चकिया। स्थानीय आदित्यनारायन राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न खेलों में दम खम दिखाया। इस मौके पर 13 न्याय पंचायत से जुड़े विद्यालय के बच्चों का मार्च पास्ट आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

शुरूआत में प्राथमिक विद्यालय प्रथम के बच्चों ने सरस्वती वंदना ‘हे स्वर की देवी मां मैं गीत सुनाती हूं संगीत की शिक्षा दो’ और स्वागत गीत ‘स्वागत श्री चरणों में स्वीकार हो हमारा, खुशियां लुटा दूं सारी इजहार हो हमारा’ सुना कर अतिथियों का मन मोह लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकली प्रतिभाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के मंच से बच्चों को आगे बढ़ने में मजबूती मिलती है। प्रतियोगिता की शुरूआत 13 न्याय पंचायतों से जुड़े विद्यालय के बच्चों ने मार्च पास्ट कर किया। इसके बाद बच्चों ने विशेष पीटी, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद, गोला, प्रक्षेपण, डिस्क, कुश्ती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम से अपना हुनर का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र यादव, इमरान अली, अजय गुप्ता, विजय कुमार विश्वकर्मा, कैलाश खरवार, राधेश्याम सोनकर, नर्वदेश्वर मिश्रा, रामप्रवेश यादव, रीता पांडेय, महेंद्र मौर्य, कुंवर कलाधर, चंद्रभान, राजेश यादव, नरेंद्र प्रताप, रजनी जयसवाल, विनय गुप्ता, गंगाधर गोपाल रहे। संचालन चंद्र प्रकाश गांधी ने किया।
विज्ञापन

चकिया। स्थानीय आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान किसी भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति न होना चर्चा का विषय बना रहा। खेल कुद व सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। इसके क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों की भूमिका निभाई जा रही है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। शिक्षक नेता अजय गुप्ता ने कहां की कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed