Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children in 1,267 schools were served halwa and upma.

Chandauli News: 1267 स्कूलों में बच्चों को दिया गया हलवा और उपमा

Sat, 07 Nov 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Children in 1,267 schools were served halwa and upma.
चंदौली प्राथमिक विद्यालय में मीड डे मिल में भोजन करते बच्चे। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। जिले के 1267 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नियमित मध्याह्न भोजन के साथ अब सूजी का मीठा हलवा और नमकीन उपमा भी मिलने लगा है। पीएम पोषण योजना के तहत नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू हुई इस व्यवस्था में शुक्रवार को विद्यालयों में बच्चों को गरमा-गरम हलवा परोसा गया। स्वादिष्ट हलवा पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निर्देश पर यह व्यवस्था फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक यानी 14 सप्ताह तक जारी रहेगी। निर्धारित रोस्टर के अनुसार पहले और तीसरे सप्ताह में सूजी का मीठा हलवा, जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें सप्ताह में सूजी का नमकीन उपमा दिया जाएगा। इसके बाद भी इसी क्रम को दोहराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि बच्चों को अतिरिक्त पोषण देने के साथ भोजन में विविधता और स्वाद का ध्यान रखा गया है। इस पहल से बच्चों के शारीरिक विकास और स्वास्थ्य में सुधार के साथ विद्यालयों में उनकी उपस्थिति और भोजन के प्रति रुचि बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के प्रभावी और पारदर्शी संचालन के लिए 14 और 30 अक्तूबर को जारी पत्रों के माध्यम से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उभोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed