फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children are being carried in autos and e-rickshaws

बच्चों की जान सांसत में , ऑटो और ई-रिक्शा में ढोये जा रहे हैं बच्चे..

Wed, 27 Apr 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Children are being carried in autos and e-rickshaws
पीडीडीयू नगर। एक तरफ जिले का एआरटीओ विभाग अनफिट स्कूली वाहनों को नोटिस जारी करने व उनकी धड़ पकड़ के लिए अभियान चला रहा है वहीं दूसरी ओर बच्चों को सांसत में डालकर ऑटो और ई- रिक्शा से स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा है। इस लापरवाही पर न तो स्कूल प्रबंधन ध्यान दे रहा और न ही एआरटीओ विभाग। वहीं अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद में स्कूली बस से सिर बाहर निकालने पर हुए बच्चे की मौत के बाद शासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। जिसे लेकर परिवहन विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। हालांकि विभाग की जांच का दायरा काफी सिमट गया है। विभाग स्कूली बसों के फिटनेस से लेकर कागजों पर ही ध्यान दिया जा रहा है। जबकि जिले में 200 से अधिक ऑटो, मैजिक और ई- रिक्शा से स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा है। इसमें बच्चों को ढोने वाले कितने वाहन हैं इसका विभाग के पास कोई डाटा नहीं है। बच्चों को सांसत में डालकर उन्हें ऑटो और ई- रिक्शा में ढोया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी उदासीन बनें हुए है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले में अनफिट वाहनों से बच्चों को ढोया जा रहा है। बच्चों को ढोने में लगे अधिकतर मैजिक और विक्रम की स्थिति जर्जर है। इसके अलावा अधिक कमाई के चक्कर में वाहनों में बच्चों को भूसे की तरह ठूंस दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभिभावकों को भी चाहिए कि ऑटो और ई-रिक्शा से बच्चों को स्कूल न भेजे। शिकायत मिलने पर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। - डॉ. दिलीप गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed